Media24Media.com: एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड. Show all posts
Showing posts with label एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड. Show all posts

CG NEWS : पूर्व सीएम के करीबियों के यहां एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को शराब और कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव और बिलासपुर समेत प्रदेशभर के 15 ठिकानों पर दबिश दी है. इसके साथ ही टीम ने कई कारोबारियों को हिरासत में भी लिया है। 


जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी इलाके में ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए गए हैं.

बता दे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दो करीबी शराब कारोबारियों में पप्पू बंसल और विजय भाटिया के यहां ACB की टीम पहुंची है। पप्पू बंसल न्यू खुर्सीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर पूर्व में है। दोनों जगह छापे की कार्रवाई जारी है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.