Media24Media.com: एशिया कप 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एशिया कप 2023. Show all posts
Showing posts with label एशिया कप 2023. Show all posts

Asia Cup 2023 Final: 8वीं बार भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महामुकाबला

No comments Document Thumbnail

 Asia Cup Final: एशिया कप 2023 को भारत और श्रीलंका के रूप में दो फाइनलिस्ट मिली. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 17 सितंबर, रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी थी. इसके बाद श्रीलंका ने सुपर-4 में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटवाया. एशिया कप में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि जब फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. इससे पहले दोनों टीमें फाइनल में 7 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं.


दोनों के बीच सबसे पहला फाइनल 1988 में खेला गया था जिसमें भारत ने जीत अपने नाम की थी. दोनों के बीच अब तक खेले गए 7 फाइनल में भारत ने 4 खिताब जीतकर बढ़त बना रखी है. जबकि श्रीलंका ने भारत के सामने 3 बार ही खिताबी मुकाबला जीता है. दोनों के बीच दूसरा खिताबी मुकाबला 1991 में खेला गया, जिसमें एक बार फिर भारत विजयी रही. फिर 1995 में दोनों के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने फिर जीत अपने नाम की.

पहले भारत फिर श्रीलंका ने लगाई खिताबी जीत की हैट्रिक

भारत और श्रीलंका बीच खेले गए खिताबी मुकाबलों में पहले भारत ने लागतार तीन बार जीतकर हैट्रिक लगाई. इसके बाद 1997, 2004 और 2008 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फाइनल में लगातार तीन जीत हासिल कर हैट्रिक दर्ज की. हालांकि इसके बाद दोनों के बीच आखिरी खिताबी भिड़ंत 2010 में हुई, जिसमें भारत ने जीत हासिल कर बढ़त अपने नाम कर ली. अब देखना दिलचस्प होगा कि 2023 में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में कौन सी टीम बाज़ी मारती है. क्या दोनों बीच खिताबी भिड़ंत में बराबरी हो जाती है या भारत बढ़त कायम रखती है.


एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए फाइनल में विजेता

1988- भारत
1991- भारत
1995- भारत
1997- श्रीलंका
2004- श्रीलंका
2008- श्रीलंका
2010- भारत.

Asia Cup 2023: श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

No comments Document Thumbnail

 Asia Cup 2023:  टीम इंडिया  ने एशिया कप 2023  के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम  ने श्रीलंका  को 41 रनों से मात  दी है। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने 213 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 172 रन पर सिमट गई। हालांकि हार के बावजूद टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दुनिथ वेल्लालागे (4 विकेट और 42 रन नाबाद) को मैच ऑफ द मैच चुना गया।


भारत की ओर से मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज 25 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद चरिथ असलंका (22 रन) और धनंजय डी सिल्वा (41 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। मगर लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। एक समय टीम को स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन था। तब बल्लेबाजी के लिए उतरे दुनिथ वेल्लालागे (42 रन नाबाद) ने डी सिल्वा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और पूरी टीम 172 रन के स्कोर पर आउट हो गई।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। जबकि बुमराह और जडेजा को दो-दो सफलता मिली। हार्दिक पांड्या और मो. सिराज के खाते में एक-एक विकेट रहा।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 213 रन बना थे। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 53 रन बनाए। इसके अलावा, केएल राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33, अक्षर पटेल ने 26 और शुभमन गिल ने 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालाग ने पांच विकेट, चरिथ असलंका ने चार विकेट और महिश तीक्ष्णा ने एक विकेट लिया। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 वर्षीय युवा दुनिथ वेल्लालागे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, बल्ले से विराट और राहुल ने चमक बिखेरी तो गेंद से कुलदीप ने मचाया धमाल

No comments Document Thumbnail

 India vs Pakistan Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 356 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही।


इमाम उल हक 9 और कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बारिश की वजह से मैच एक घंटे तक रुका रहा और फिर जब शुरू हुआ तो शार्दुल ने पहले ही ओवर में मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने फखर जमां (27) आगा सलमान (23), शादाब खान (6), इफ्तिखार अहमद (23) और फहीम अशरफ (4) को आउट किया। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 356 रन बनाए। केएल राहुल और विराट कोहली शतक बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 122, जबकि लोकेश राहुल ने नाबाद 111 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 58 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए। भारत ने सोमवार को कल के स्कोर 24.1 ओवर में 147/2 से आगे खेलते हुए 356 रन बनाए। भारत ने सोमवार को रिजर्व डे के दिन एक भी विकेट नहीं गंवाया और 25.5 ओवर में 209 रन बनाए।

Asia Cup 2023 : एशिया कप का आगाज आज से, पाकिस्तान VS नेपाल के बीच पहला मैच

No comments Document Thumbnail

Asia Cup 2023 : क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. एशिया कप 2023 का आगाज आज (30 अगस्त) पाकिस्तान और नेपाल  के मुकाबले के साथ होगा। इस मैच में पाकिस्तानी टीम फेवरेट  मानी जा रही हैं और हो भी क्यों न. जहां एक तरफ पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंग  की टॉपर टीम है तो वहीं दूसरी ओर पहली बार एशिया कप में खेल रही नेपाल की नई नवेली टीम है।


मगर नेपाल को इतना भी कमजोर नहीं समझना चाहिए. इस टीम में एक ऐसा स्टार खिलाड़ी है, जो पाकिस्तानी टीम की बैंड बजा सकता है. हम बात कर रहे लेग स्पिनर संदीप लामिछाने की. नेपाल के स्टार स्पिनर संदीप IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ से खेल चुके हैं।

पाकिस्तान की बैंड बजा सकता है ये गेंदबाज

23 साल के संदीप लामिछाने का वनडे में बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम स्पिनर्स के सामने कमजोर नजर आ रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान टीम की हालत पतली हो गई थी।

टीम ने कुल 28 में से 13 विकेट स्पिनर के सामने गवांए थे. ऐसे में संदीप के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाना मुश्किल नहीं होगा. वो पाकिस्तान टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।

संदीप का इंटरनेशनल करियर

संदीप ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख दिया था. उन्होंने अब तक 49 वनडे मैच खेले, जिसमें वो 17.25 के एवरेज और 4.27 के इकोनॉमी से 111 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान संदीप ने 14.68 के औसत से 367 रन भी बनाए. वहीं संदीप ने टी20 फार्मेट में 44 मैच खेले. जिसमें 12.56 की औसत और 6.40 के इकोनॉमी से 85 विकेट हासिल किए।

संदीप के नाम ढेरों रिकॉर्ड

– संदीप लामिछाने का वनडे क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग एवरेज 17.25 रहा है.
– टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वालों की लिस्ट में संदीप पांचवें नंबर पर है. उनको 50 विकेट लेने में मात्र 29 पारियां लगीं.
– एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संदीप दूसरे नंबर पर हैं. लामिछाने ने वर्ल्ड कप लीग-2 (2019-2023) में 31 मैच खेल, जिसमें 72 विकेट चटकाए.

टी20 लीग में संदीप का जलवा

संदीप IPL 2018 और 2019 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने दो सीजन में 9 मैच खेले, जिसमें 13 विकेट लिए. इस दौरान उनका औसत 22.46 और इकोनॉमी रेट 8.34 का रहा. आईपीएल के अलावा भी संदीप दुनियाभर की लीग में अपना दम दिखा चुके हैं. वो बिग बैश लीग, सीपीएल, पीएसएल और द हंड्रेड जैसे टूर्नामेंट में खेले हैं. संदीप ने ओवरऑल 136 टी20 मैचों में 17.76 के औसत से 193 विकेट लिए।

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए कब घोषित होगी भारतीय टीम

No comments Document Thumbnail

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा। पाकिस्तान और नेपाल ने टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित कर दी है। बांग्लादेश ने भी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन भारत ने अभी तक टीम घोषित नहीं की है। अब टीम इंडिया जल्द ही खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 20 अगस्त को टीम इंडिया की घोषणा करेगा. अभी तक जसप्रीत बुमराह की वजह से भारतीय टीम की घोषणा नहीं हो सकी है।



भारतीय टीम जल्द ही खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकती है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई 20 अगस्त को टीम की घोषणा कर सकती है। टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीमें घोषित हो चुकी हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह की वजह से भारतीय टीम का एलान नहीं हो सका है। सलेक्शन कमेटी बुमराह की फिटनेस देखना चाहती है। बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है। अगर वे फिट रहे तो एशिया कप में जगह बना सकते हैं। 

बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर थे। लेकिन अब वे फिट हो चुके हैं। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया का मैनेजमेंट बुमराह को एशिया कप के साथ-साथ विश्व कप 2023 के लिए भी तैयार करना चाहता है। इसी वजह से उन्हें पूरा वक्त दिया जा रहा है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में खेलेगी। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन करेंगे. नेपाल ने रोहित पौडेल को कप्तानी सौंपी है. वहीं भारत ने अभी टीम घोषित नहीं की है. भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों की भी लिस्ट जारी नहीं हो सकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.