Media24Media.com: एप्प

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एप्प. Show all posts
Showing posts with label एप्प. Show all posts

‘मनपसंद‘ एप्प से ग्राहकों को मिलेगी मदिरा की उपलब्धता एवं ब्रांड की जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आबकारी विभाग की सचिव सुश्री आर शंगीता की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी विभाग की बैठक में एण्ड्राईड मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन मनपसंद लॉन्च किया गया। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से से ग्राहक न केवल मदिरा दुकानों में मदिरा की उपलब्धता के ब्राण्ड-लेबल, दुकान, कीमत अनुसार उपलब्ध सर्च ऑप्पन से ऑनलाईन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


मदिरा एवं मादक पदार्थाें के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

इस एप्प के माध्यम से  ग्राहक मदिरा दुकान में अपनी पसंद का ब्राण्ड उपलब्ध न होने पर उसकी सुनिश्चित करने की जानकारी भी विभाग को दे सकेंगे। इस एप्लीकेशन से मदिरा दुकानों के संचालन एवं शिकायत पर की जानकारी भी विभाग को दी जा सकेगी। आबकारी विभाग ने यह एप्प एनआईसी के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम डाउनलोड किया जा सकता है। भविष्य में आई.ओ.एस. बेस्ड वर्जन भी शीघ्र आम जनता हेतु उपलब्ध कराया जावेगा।

इस मोबाइल एप्प की लॉन्चिंग के साथ ही आबकारी सचिव ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समस्त उड़नदस्ता, जिला एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन के कार्य एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की जिलेवार प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की और वित्तीय वर्ष के शेष माह में राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य-योजना तैयार कर उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य में अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने तथा उपभोक्ताओं की मांग अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आबकारी सचिव ने मदिरा दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय न हो एवं मदिरा में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिये। सी.एस.एम.सी.एल. द्वारा संचालित मदिरा दुकानों में ग्राहकों की मांग अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को मदिरा की बिक्री से प्राप्त राशि निर्धारित समयावधि में बैंक खाते में जमा कराने तथा इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। विभाग में पेंशन एवं अनुकम्पा के प्रकरणों में संवेदशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्याम लाल धावडे, विशेष सचिव (आबकारी) देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

दसवीं पास युवतियों को मल्टीनेशनल कंपनियों में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की जाॅब गारंटी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं के लिए अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की जाॅब गारंटी का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके लिए इन युवतियों-महिलाओं को साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग का पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय प्रशिक्षण लेना होगा। जिला प्रशासन और नव गुरूकूल संस्था द्वारा इस 18 महीने के निःशुल्क साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए इच्छुक युवतियों-महिलाओं का चयन किया जा रहा है।

इसके लिए स्क्रिनिंग और सेमीनार 21 जून से 23 जून तक पं. आर. डी. तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, आमापारा में होगा। प्रशिक्षण के लिए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाली युवतियों-महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इसके लिए जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए है। डाॅ. भुरे ने अधिक से अधिक संख्या में युवतियों-महिलाओं से इस सेमीनार में उपस्थित रहकर मल्टीनेशन कंपनी में जाॅब गारंटी के अवसर का लाभ उठाने की भी अपील की है।

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा स्कूल आॅफ प्रोग्रामिंग के रूप में दो सौ सीटर आवासीय कोडिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत न्यूनतम दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं को साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राएं भी आवेदन कर सकती है। बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इस साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स में शामिल हो सकती है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर युवतियों-महिलाओं को अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में जाॅब की गारंटी रहेगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय होगा। 18 महीने का यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन से सहयोग से नव गुरूकुल संस्था द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटाॅप दिया जाएगा। यहां साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थिंयों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जाएगी।

योग्य प्रशिक्षणार्थिंयों के चयन के लिए 21, 22 एवं 23 जून को रायपुर के आमापारा स्थित पं. आर डी तिवारी शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में सेमीनार एवं स्क्रिनिंग होगी। इच्छुक युवतियों-महिलाओं को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और दोपहर साढ़े बारह बजे से स्क्रिनिंग परीक्षा होगी। 45 मिनट की इस परीक्षा में कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक के स्तर के अंग्रेजी एवं गणित विषय के बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा में सफल युवतियों-महिलाओं का आवासीय कोडिंग- साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रशिक्षण जुलाई माह से शुरू होगा।

आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी एप्प बिजली गिरने से पहले करेगी अलर्ट

No comments Document Thumbnail

जशपुरनगर. अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सूचना प्राप्त हो सकेगा। साथ ही किसान घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त करेंगे। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है. 



किसानों को मिलेगा मौसम पूर्वानुमान की जानकारी

जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी. इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को बिजली गिरने से पहले ही सावधान रहने की सूचना मिल जाएगी और वे सुरक्षित स्थान पर जा सकेगे.

एप्प को प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड

दामिनी एप्प की विशेषता यह है कि एप्प 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी देगा. इस एप्प से मोबाईल फोन पर लोगों को वज्रपात के बारे में अलर्ट मिलेगा. यह एप्प नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट और वज्रपात की गति के बारे में सटीक जानकारी देगा. एप्प में लाल रंग प्रदर्शित हो रहा हो तो 0 से लेकर 5 मिनट के अंदर बिजली गिरने की संभावना होगी. पीला रंग होने पर 5 से 10 मिनट के भीतर नीले रंग में 10 से 15 मिनट के भीतर बिजली गिरने की संभावना होती है. दामिनी एप्प को बड़ी आसानी से अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.