Media24Media.com: ऋचा प्रकाश चौधरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ऋचा प्रकाश चौधरी. Show all posts
Showing posts with label ऋचा प्रकाश चौधरी. Show all posts

जनदर्शन में कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें आमजन

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले के आमनागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय कार्यों के लाभ लेने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनके समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जनदर्शन के माध्यम से लोगो की विभिन्न समस्याओं, मांग आदि को गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है।

जिस कारण जिले के विभिन्न दुरूस्थ क्षेत्रों के लोग भी कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें हैं। कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए जा रहें है। इसी क्रम में आज पामगढ़ निवासी हितेश बंजारे कलेक्टर के पास मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लिए गए ऋण की अनुदान राशि न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत उन्हे 2 लाख रूपये की ऋण स्वीकृति प्राप्त हुई है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा उन्हे अब तक अनुदान राशि नहीं दी जा रही है।

जिस पर कलेक्टर ने तत्काल उद्योग महाप्रबंधक को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर उन्हें 50 हजार रूपये की अनुदान राशि तत्काल जारी की गई। कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं लेटलतीफी ना किये जाने की सख्त हिदायत दी गई है। आज जनदर्शन में कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए है। आज जनदर्शन में जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा जिले में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय खेल संघ (साईं) द्वारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त होने पर कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर ने उपस्थित पदाधिकारियों और खिलाडियों को बधाई देते हुए हॉकी के खेल में भी जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। आज जनदर्शन में ग्राम बनारी निवासी कृष्ण कुमार धीवर उनकी पैतृक जमीन पर किसी प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कब्जा का प्रयास करने का शिकायत लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बलौदा विकासखंड के जीवन लाल ग्राम पंचायत रैनपुर में मनरेगा अंतर्गत किए गए कार्य की राशि भुगतान कराए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदा को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रैनपुर के सरपंच सुनील दास महंत अपने पंचायत क्षेत्र में जर्जर पंचायत भवन की जगह नया पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे।  जिस पर कलेक्टर ने शासन को त्वरित प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही। 

ग्राम पंचायत लछनपुर निवासी हीरालाल सूर्यवंशी अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने उनका रिकॉर्ड जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकासखंड अकलतरा के ग्राम खांेड निवासी जमुना प्रसाद पांडेय स्वामित्व योजना अंतर्गत पिछले कई वर्षों से निवासरत जमीन पर आबादी (पट्टा) दिलाए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार अकलतरा को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा क्षतिपूर्ति, आजीविका दिलाने, अतिक्रमण हटाने, रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण, कूटरचना पर दंडात्मक कार्यवाही करने, नामांतरण, पट्टा दिलाने, आवास निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने संबंधी कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ऋचा प्रकाश चौधरी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सूक्ष्मता से समीक्षा की। उन्होंने घरों में पेयजल पहुँचाने बिछाएं जा रहे पाइप लाइन, नल और पानी टंकी निर्माण की समीक्षा करते हुए सख़्त निर्देश दिए कि अनुबंध के पश्चात काम प्रारम्भ होने के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। जिन ठेकेदारों द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है उन्हें नोटिस जारी की जाए। कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सुश्री चौधरी ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत ठेकेदारों, तृतीय पक्ष निरीक्षण एजेंसी एवं क्रियान्वयन सहायता एजेंसी की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने एक-एक ठेकेदार से उनको मिले कार्यादेश पर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य स्थल में आने वाली समस्याओं के बारे में ठेकेदारों से बताने को कहा और उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार शुक्ला को दिए। कलेक्टर ने जेजेएम के कार्यों को मार्च तक का लक्ष्य रखकर पूरा करने कहा ताकि ग्रीष्म ऋतु में लोगों को पेयजल की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

उन्होंने निर्देशित किया कि मिशन अंतर्गत कार्यों का अनुबंध होने के पश्चात अनावश्यक विलंब न हो और समय पर कार्य प्रारंभ हो जाए। कलेक्टर ने पानी टंकी, पाइप लाइन एलायमेंट सहित अन्य कार्यां में निर्मित होने वाली विवादों को सुलझाते हुए ठेकेदारों को सीक्वेंस के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा अपने साइट में कितनी टीम से कार्य कराया जा रहा है इसकी सूची बनवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आईएसए व टीपीआई के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और पंचायतों से आ रही समस्याओं के लिए सीईओ जनपद पंचायत से समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले एवं आज की बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता, विभागीय कर्मचारी, जल जीवन मिशन के परियोजना समन्वयक, ठेकेदार, टीपीआई व आईएसए उपस्थित थे।

किताबों का अध्ययन सफलता की राह को बनाता है आसान : ऋचा प्रकाश चौधरी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अकलतरा विकासखंड के ग्राम हरदी में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और छात्राओं के शयन कक्ष, कीचन एवं क्लास रूम का अवलोकन किया। कलेक्टर ने छठवीं और सातवीं क्लास में जाकर छात्राओं से विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए शिक्षा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि स्कूली किताबों के साथ अन्य ज्ञानवर्धक किताबों का अध्ययन आपकी सफलता की राह को आसान बनाता है। इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ अपने स्वास्थ्य और खानपान पर भी ध्यान रखे। विद्यालय की छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल का कलेक्टर ने जवाब भी दिया।

कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधीक्षिका को हॉस्टल में साफ सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ शैक्षणिक माहौल विकसित करते हुए छात्राओं को समय पर अध्यापन कराने, छात्राओं पर उचित ध्यान देने तथा परिसर  में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं को खेलकूद गतिविधियों के अलावा रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय रहने कहा। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान को समतल कराने के निर्देश बीईओ अकलतरा को दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.