Media24Media.com: ऊपर वाला सब देख रहा है

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ऊपर वाला सब देख रहा है. Show all posts
Showing posts with label ऊपर वाला सब देख रहा है. Show all posts

Chhattisgarh : पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का कटा चालान, एसपी ने कहा - ऊपर वाला सब देख रहा है

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के साथ उनकी गाड़ी से जा रहे थे। उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी एसपी साहब की गाड़ी चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।


पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया। यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान कटने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद SP रजनेश सिह ने एक अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए ऑनलाइन 2000 रूपये का चालान पटा दिया, और इसकी रसीद भी थाने से प्राप्त कर ली। एसपी ने कहा, ऊपर वाला सब देख रहा है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें।

जानकारी के अनुसार सत्यम चौक पहुंचने पर जैसे ही कलेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ी ठीक उसी समय सिग्नल रेड हो गया। इसके बाद एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर गाड़ी आगे बढ़ा दी। यह घटना ITMS के CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा वाहन नंबर के आधार पर ऑटोमेटिक चालान कट गया। इसका मैसेज तुरंत एसपी के मोबाइल पर गया।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि, दोपहर का समय था और भीड़ भी नहीं थी। फिर भी हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके जरिए पुलिस दिनरात सड़क पर यातायात की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि, चाहे वह कोई भी हो यातायात नियमों का उल्लंघन कर नहीं बच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ऊपर वाला सब देख रहा है। लोग खुद ही यातायात नियमों का पालन करें। इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.