Media24Media.com: उमरिया में महिला से मारपीट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उमरिया में महिला से मारपीट. Show all posts
Showing posts with label उमरिया में महिला से मारपीट. Show all posts

क्राइम न्यूज: झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ अत्याचार, तांत्रिक ने करीब 6 घंटे तक की लोहे की जंजीर से मारपीट

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में अंधविश्वास के चलते महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। मामला उमरिया जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर बसे दादरी गांव का है, जहां गांव के सेहरा टोला की रहने वाली एक महिला पर परिवार के ही कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला को तांत्रिक के पास ले जाया गया। इसके बाद तांत्रिक के घर रातभर उसे बांधकर लोहे की जंजीर से मारपीट की गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


जानकारी के मुताबिक महिला का पति घर में मौजूद नहीं था। इसी बीच घर के बाकी लोग उसे अकेली देखकर बहला-फुसलाकर तांत्रिक के पास ले गए। जहां तांत्रिक ने उसके साथ लोहे की जंजीर से करीब 6 घंटे तक मारपीट की। इसके बाद उसके सिर पर नारियल से मारपीट की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।  

महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी

वहीं गांव वालों का कहना है कि तांत्रिक ने ही बताया था कि महिला के सिर पर बुरी आत्मा का साया था, जिसे उतारने के लिए तांत्रिक फूलचंद बैगा ने लोहे की जंजीर से महिला को पीटा है। हालांकि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी पीठ में भी बुरी तरह से दर्द शुरू हो गया है। लोहे की जंजीर से पीठ पर वार करने के कारण महिला की पीठ पूरी तरह से नीली पड़ गई है। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का नाम रोहणी बाई है।

सिर दर्द की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक रोहिणी बाई के सिर में बीते कई दिनों से तेज दर्द हो रहा था। इस दर्द की वजह से न सिर्फ महिला बल्कि उसके घर के लोग भी परेशान थे। सिर दर्द का इलाज करने के लिए शनिवार को तांत्रिक को बुलाया गया था। झाड़-फूंक करने पहुंचे पंडा फूलचंद बैगा ने गांव में ही सबके सामने पहले तो महिला को अगरबत्ती से झाड़ा और फिर बाद में यह कहकर लोहे की जंजीर से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया कि महिला पर बुरी आत्मा का साया है। जब तक बुरी आत्मा का साया नहीं उतरेगा तब तक वह ठीक नहीं होगी। इसके बाद फूलचंद ने महिला की पीठ पर लोहे की जंजीर से कई वार कर दिए। जिससे महिला दर्द से  कराहने लगी। वहीं जंजीर की मार बर्दाश्त नहीं होने के कारण महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई और बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जिले की प्रभारी एसपी रेखा सिंह ने बताया की मामले में पीड़िता की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला जमानती होने के कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्हें सिर्फ नोटिस दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.