Media24Media.com: उज्जवल भविष्य

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उज्जवल भविष्य. Show all posts
Showing posts with label उज्जवल भविष्य. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव और बारहवीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दसवीं और बारहवीं के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 75.05 प्रतिशत और बारहवीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो - भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र आलोक सिंह से कहा कि अच्छी पढ़ाई करो और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करो। आलोक ने मुख्यमंत्री से आज विधानसभा में मुलाकात की। आलोक सिंह गोधन न्याय योजना के हितग्राही मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के निवासी संतोष सिंह के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने आलोक को मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के लिए एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की तत्काल स्वीकृति दी।

बघेल ने आलोक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक विनय जायसवाल उपस्थित थे। संतोष पशुपालक हैं। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 3 लाख 25 हजार प्राप्त किए थे, जिससे अपने सुपुत्र आलोक को राजस्थान के कोटा में नीट परीक्षा की कोचिंग कराई थी। वहां से उपयुक्त मार्गदर्शन के पश्चात उनके सुपुत्र ने मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा नीटउत्तीर्ण कर ली और वे आज कांकेर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

सेवानिवृत्त प्रधान पाठको को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिली पेंशन भुगतान की स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने प्राथमिक शाला वाड्रफनगर के प्रधान पाठक रमेश प्रसाद पटेल तथा पूर्व माध्यमिक शाला वाड्रफनगर के प्रधान पाठक राजकिशोर जायसवाल को सेवानिवृत्ति तिथि में ही पेंशन स्वीकृति आदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधान पाठक रमेश प्रसाद पटेल व राजकिशोर जायसवाल क्रमशः 38 वर्ष एवं 39 वर्ष 5 माह की अवधि में शासकीय सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए है,

रमेश प्रसाद पटेल व राजकिशोर जायसवाल दोनो ही 22 दिसम्बर 1984 में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने समस्त शासकीय सेवकों से अपील की है कि वे अपनी सेवानिवृत्ति तिथि के एक माह पूर्व ही पेंशन फार्म ऑनलाईन भर कर संबंधित कार्यालय प्रमुख के पास जमा करें तथा पेंशन के निराकरण में यदि किसी तरह की समस्या आ रही है, तो जिला कोषालय अधिकारी से सम्पर्क कर निराकरण करावें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.