Media24Media.com: इकतीस हजार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इकतीस हजार. Show all posts
Showing posts with label इकतीस हजार. Show all posts

चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दीपदान के बाद आतिशबाजी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर के पास चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर को कल इकतीस हजार दीयों से रौशन किया गया। दीयों की सजावट से ही जय सियारामउकेरा गया और दीपदान के बाद आतिशबाजी की गई। इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के लगभग दो सौ सदस्य दीपदान के लिए माता कौशल्या मंदिर पहुंचे। दीपदान से पहले इन सदस्यों ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर को रंगोली तथा फूलों से सजाया।



गौरतलब है कि रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है, जो भगवान राम के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय अपने ननिहाल में ही बिताया है। वहीं, भगवान राम वनवास के चौदह वर्ष में से लगभग दस वर्ष की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहें। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।



इधर, नवगठित सक्ती जिले के घिवरा गांव में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यहां माता लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश और कुबेर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान रात के समय जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उधर, दीपावली के दौरान भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिले के बी.आई.टी. कॉलेज से एन.एस.एस. और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा साईंस कॉलेज के एन.सी.सी. के कैडेट दुर्ग-भिलाई शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सहयोग दे रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.