Media24Media.com: इंस्पायर अवार्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंस्पायर अवार्ड. Show all posts
Showing posts with label इंस्पायर अवार्ड. Show all posts

महासमुंद : इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले के 127 इनोवेटिव आइडिया का हुआ चयन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड की सूची जारी की गई, जिले से कुल 127 छात्रों के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। चयनित नवाचारी प्रोजेक्ट्स को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से दस हजार रुपए जारी किए जाएंगे। जिले के चयनित छात्रों को कुल 12 लाख 70 हजार रुपए का अवॉर्ड मिलेगा।

प्रतिवर्ष भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्कूली छात्रों को इनोवेशन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक का आयोजन किया जाता है। सत्र 2024- 25 में महासमुंद जिले से 127 छात्रों के नवाचारी आइडिया का चयन किया गया है। ये छात्र प्राप्त अवॉर्ड की राशि 10 हजार में से अपने नवाचारी आइडिया को प्रोटोटाइप में बदलने का काम कर, जिला स्तरीय, प्रदर्शनी में प्रस्तुत करेंगे। जहां से आगे चयनित होने पर विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदर्शनी तक पहुंचने पर पेटेंट एवं स्टार्टअप हेतु सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाता है।

इस वर्ष जिले में इंस्पायर अवार्ड मानक को सभी स्कूली बच्चों तक पहुंचाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला नोडल अधिकारी हेमेंद्र आचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम का गठन विकासखंड स्तर पर किया गया था। विज्ञान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश सिन्हा के साथ महासमुंद में खेमराज साहू शिक्षक, बागबाहरा में सुबोध कुमार तिवारी व्याख्याता, पिथोरा मे विवेक वर्मा व्याख्याता, बसना में प्रेमचंद साव शिक्षक तथा सरायपाली में निर्मल प्रधान व्याख्याता को ब्लॉक नोडल बनाया गया था।

जिन्होंने छात्रों एवं उनके गाइड शिक्षकों को इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए पंजीयन की बारीकियों को बताकर अधिकाधिक पंजीयन हेतु प्रेरित किया। इस सत्र में इंस्पायर अवार्ड मानक हेतु जिले से चयनित सभी 127 छात्रों को जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा, जिला नोडल अधिकारी श्री हेमेंद्र आचार्य, जिला समन्वयक जगदीश सिन्हा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पुरस्कार मिले ना मिले अविष्कार होना चाहिए : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार मिले ना मिले अविष्कार होना चाहिए अर्थात किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत उतना मायने नहीं रखता है, जितना नवीन अविष्कारों के प्रति सजग रहते हुए लगातार वैज्ञानिक सोच के माध्यम से कम लागत में नए अविष्कार किये जाये। उन्होंने एक बड़े समूह को लाभान्वित करने हेतु वैज्ञानिक सोच का विकास करने हेतु प्रेरित किया। भारत सरकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि राहुल प्रकाश ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एक लक्ष्य तय कर उस दिशा में योजनाबद्ध ढंग से ठोस प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। 



उन्होंने सतत योजनाबद्ध और कठिन परिश्रम से तय लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु क्रियाशील रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा नवीन सोच के आधार पर बनाए गए विभिन्न मॉडल की प्रशंसा की एवं उनके उवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आदित्य खरे, सचिव जिला जन साक्षरता समिति श्रीमती रश्मि सिंह, प्राचार्य डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी विद्यालय कैलाश शर्मा, प्राचार्य हायर सेकेंडरी शाला टेडे़सरा दीपक ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू, बीआरसी राजनांदगांव भगत सिंह ठाकुर सहित संबंधित शालाओं के प्रभारी शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी सहायक संचालक आदित्य खरे द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 14 विकासखंडों के प्रतिभागी शामिल हुए थे। बालोद जिले से कुल 136 मॉडल शामिल हुए थे। जिसमें से 13 मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। इसी प्रकार अविभाजित राजनांदगांव जिले से 207 मॉडल शामिल हुए थे। उसमें से 20 मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है।

प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षक मॉडल

ग्लूकोस मॉनिटरिंग सिस्टम, हिट ऑब्जर्विंग कूलिंग अमरेला, महुआ फूल बीनने की मशीन, बाढ़ संकेतक, स्मार्ट टॉयलेट, फसल को जंगली जानवर से बचाना, मिलिट्री कूलिंग जैकेट प्रतियोगिता में 3 सदस्य 16 दल बनाए गए थे। उनके द्वारा मॉडल को चयन किया गया, तत्पश्चात 3 सदस्य यूरी दल के द्वारा जिला बालोद के लिए 13 मॉडल एवं जिला राजनांदगांव हेतु 20 मॉडल, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मॉडल को फाइनल चयनित किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.