Media24Media.com: इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड. Show all posts
Showing posts with label इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड. Show all posts

केन्द्रीय सूचना तंत्र को बेहतर बनाने के लिए बी आई एन डी मंजूर

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय सूचना तंत्र को बेहतर बनाने के लिए आज ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड नेटवर्क डेवलपमेंट स्कीम-बी आई एन डी को मंजूरी दे दी है। इस पर वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस तक दो हजार पांच सौ उनतालीस करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि इस योजना के जरिए प्रसार भारती को प्रसारण के बुनियादी ढांचे और समाचारों की विषयवस्तु को बेतहर बनाने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे वामपंथी उग्रवाद वाले और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समाचारों की प्रभावी पहुंच संभव हो सकेगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना से दर्शकों और श्रोताओं को गुणवत्तायुक्त सूचना और समाचार मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आकाशवाणी और दूरदर्शन को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ठाकुर ने कहा कि नई योजना के तहत दूरदर्शन और आकाशवाणी के स्टूडियो और ब्रॉडकास्ट उपकरणों का आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण किया जाएगा। नए ओ बी वैन खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी की एफ एम सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और देश की अस्सी प्रतिशत आबादी तक इसकी पहुंच बनायी जाएगी। ठाकुर ने कहा कि देश के दूरस्थ, जनजातीय, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों तथा आकांक्षी जिलों में दूरदर्शन के आठ लाख डी टी एच सेट-टॉप बॉक्स वितरित किए जाएंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.