Media24Media.com: इंडोर स्टेडियम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंडोर स्टेडियम. Show all posts
Showing posts with label इंडोर स्टेडियम. Show all posts

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 : कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 ओलंपिक खेलों के माध्यम से हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः उसकी पारंपरिक खेलों से जुड़ने का एक ऐसा अवसर दिया है जिससे इन खेलों में शामिल होने वाले प्रदेश से सभी प्रतिभागी बेहद खुश और उत्साह से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को फिर से पूरे प्रदेश में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की जा रही बेहद ही सराहनीय कदम है। इससे हमारे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों के साथ बच्चों को भी  अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 ओलंपिक के आखरी दिन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा। कब्बडी में महिला वर्ग की 0 से 18 वर्ष में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर संभाग में द्वितीय और बस्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 40 वर्ष के उम्र में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर संभाग ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। सबसे अधिक प्रभावित किया 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के वर्ग ने जिसमें प्रथम स्थान में दुर्ग संभाग रहा दूसरे स्थान में रायपुर संभाग में बाजी मारी तो वही तीसरा स्थान बिलासपुर संभाग ने हासिल किया।

कब्बडी में पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में 0 से 18 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग प्रथम, द्वितीय बस्तर संभाग और तृतीय सरगुजा संभाग रहा। 18 से 40 आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों में रायपुर संभाग ने प्रथम, बस्तर संभाग ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ियों में दुर्ग संभाग को प्रथम, रायपुर संभाग को द्वितीय और बस्तर संभाग को तीसरा स्थान मिला।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महाकुंभ का पूरे प्रदेश भर में आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल को प्रदेश स्तर तक खेला गया, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष व 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक की महिलाएं तथा पुरुषों के लिए 14 खेल विधाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के बाद विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ, जिसका भव्य आयोजन राजधानी रायपुर 08 जनवरी से 10 जनवरी तक हुआ।

मुख्यमंत्री 8 जनवरी को अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 जनवरी को अनेक कार्यक्रमों में  शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.55 बजे पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले की तहसील तिल्दा के ग्राम- रायखेड़ा जाएंगे और वहां पर दोपहर 12.20 बजे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77 वां वार्षिक राज अधिवेशन 2023 में शामिल होंगे।

बघेल दोपहर 1.30 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भालुकोन्हा पहुंचेंगे और वहां सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे। बघेल अपरान्ह 3 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम भालुकोन्हा पहुंचकर मंदिर दर्शन करेंगे और वहां से 3.45 बजे भिलाई-3 के थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड पहुंचेंगे।  


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन अब 08 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ-साथ इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया आलंपिक का उद्घाटन समारोह 08 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सभी 14 खेल विधाओं की प्रतियोगिता सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह और समापन समारोह में प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे। समापन समारोह में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। समापन समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा-रायपुर में 10 जनवरी की शाम में किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 07 जनवरी से 09 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी जिसे बदल कर 8 से 10 जनवरी कर दिया गया है।

ईश्वर को पाने के लिए ज्ञान के साथ समर्पण भी जरूरी : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में स्वयं सिद्ध फाउंडेशन द्वारा आयोजित मोटिवेशनल स्पीकर एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी के कृष्ण भक्त चरित्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ज्ञान के साथ समर्पण होने पर ही भक्त को ईश्वर की प्राप्ति होती है। हर क्षेत्र में समर्पण का विशेष महत्व है। उन्होंने एक लघु कहानी के माध्यम से भक्त के समर्पण की महिमा का बखान किया। 



मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी द्वारा मधुर संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे कृष्ण भक्त चरित्र कथा की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री का स्वयं सिद्ध फाउंडेशन द्वारा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्वयं सिद्ध फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी देन गीता है। वेदव्यास जी को जब गीता की रचना से संतुष्टी नहीं मिली तो, उन्होंने कृष्ण बाल लीला का  वर्णन किया। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मां अपने बच्चे में कृष्ण का रूप देखती है। मां अपने बच्चे को लल्लन और कान्हा कहकर पुकारती हैं। मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने सुमधुर संगीत और मंत्रोच्चार के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि सत्संगी कभी निराश नहीं होते। समर्पण में सुख मिलता है। भक्त की उम्मीद केवल भगवान से रहती है। इसलिए भक्त की उम्मीद कभी खत्म नहीं होती।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.