Media24Media.com: आशीर्वाद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आशीर्वाद. Show all posts
Showing posts with label आशीर्वाद. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से लिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

                                    

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकस्वरूप, जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग - मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति भेंट कर रविशंकर का अभिनंदन किया।

रविशंकर ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि इस बार वे अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक शिवलिंग के अवशेष को सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था। अब वे इसे पूरे देश में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का पावन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने खंडित शिवलिंग के दर्शन किए और आस्था प्रकट की।

पूर्व में केबिनेट में लिए गए निर्णय अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रविशंकर के मध्य छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के बीच हुए एमओयू को लेकर भी चर्चा हुई। एमओयू का उद्देश्य आजीविका सृजन और ग्रामीण छत्तीसगढ़ के समग्र कल्याण सहित ग्रामीण विकास के विविध  पहलुओं से जुड़ा है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श किया।

शंखनाद महासत्संग का न्योता

रविशंकर ने मुख्यमंत्री साय को राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित 'शंखनाद महासत्संग' कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए रविशंकर जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर बुजुर्गों से लेकर बच्चों में खुशी का माहौल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जशपुर के बगिया को भला अब कौन नहीं जानता..? प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गाँव है यह...और इस गाँव को ही बगिया कहते हैं...। आज इस गाँव बगिया में खिले हुए फूलों का एक साथ मुस्कुराना हुआ। यह अवसर था मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिन उत्सव का। मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देने बगिया ही नहीं जशपुर जिले के गांव-गांव से लोग बगिया पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री बड़े ही अपनत्व भाव से मुस्कुराते हुए लोगों से मुलाकात कर बधाई स्वीकार करते वक्त बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते और छोटो को दुलार करते नजर आए। इस मौके पर बगिया का माहौल बेहद खुशनुमा और प्रफुल्लित दिखाई दे रहा था। अपने जन्मदिन पर अपनी माटी को याद करते हुए गाँव पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शायद इसीलिए भी अपने गाँव बगिया के आश्रम विद्यालय को चुना होगा कि वे गाँव के फूल समान बच्चों के बीच जाएं, 

उनके साथ रहकर केक काटे,खाना खाएं और यहाँ से जाने से पहले उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें...। उन्होंने ऐसा ही किया। बगिया में आश्रम शाला में आकर बच्चों के साथ जन्मदिन को यादगार बनाते हुए सभी से अपील भी की है कि अपना जन्मदिन आश्रम, छात्रावास में जाकर बच्चों के बीच मनाएं और उन्हें प्रोत्साहित करें।

अपने साठवें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री साय यहाँ पहुँचे तो उनके आने का सबको बेसब्री से इंतजार था। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपना जन्मदिन मनाने बगिया आए साय को अपने बीच पाकर बच्चों के मन में कई प्रेरणाएं भी जागी। बच्चों ने बातें भी की और दोबारा आने का न्योता भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बगिया उनका भी गाँव है और आना जाना लगा रहेगा। कुछ बच्चों ने मार्मिक कविताओं से मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। इस बीच बगिया के नन्हें फूलों को एक साथ मुस्कुराता देख सभी के मन में सुकून और खुशियां भी थी।

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन की खुशियां आज उनके गृहग्राम बगिया में एक अलग ही रूप में नजर आई। छोटे से गाँव से निकलकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने विष्णु देव साय अपनी सादगी और संजीदगी से जाने पहचाने जाते हैं। अपनी 60वें जन्मदिन पर किसी तरह के तामझाम से दूर गांव के आश्रम शाला में नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। इसके पश्चात वे घर में आकर माता श्रीमती जसमनी साय से आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने उनकी आरती उतारी और दीर्घायु की कामना की।

सहज और सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास स्थान में दूरदराज से आए ग्रामीणों से बड़ी आत्मीयता के साथ मुलाकात की और स्वागत, अभिनन्दन के लिए लाए फूलों को सहर्ष स्वीकार करते हुए साथ में फ़ोटो भी खिंचवाई। हाथ मिलाया और गले लगाते हुए बधाई और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। ग्राम बारो से आए खेमा सिंह,तुरंगा खार के गुलेश्वर सिंह,लोटापानी की सुकांति बाई, रजोटी की प्रमिला और विमला बाई सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय हर बार की तरह अपना जन्मदिन मनाने आए हैं। वे घर पर ही सादगी के साथ अपना जन्म दिन मनाते हैं... आज भी वे आए हैं और हम लोग भी उनकी खुशी में शामिल होते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने आए थे।

संसदीय सचिव की अगुवाई में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

महासममुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कुशल रणनीति से मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री बघेल ने संसदीय सचिव चंद्राकर की पीठ थपथपाई। गुरूवार को महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ।



जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती राशि महिलांग ने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर का हराते हुए शानदार जीत हासिल की। बाद इसके संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में नगरपालिका से कांग्रेस भवन तक विजयी जुलूस निकाला गया। यहां संसदीय सचिव चंद्राकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग का मुंह मीठाकर जीत की बधाई दी। कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला, पर्यवेक्षक पीयूष कोसले, सुबोध हरितवाल,

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर सहित कांग्रेसजनों ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि नगरपालिका में भाजपा पार्षदों की बहुमत के बाद भी मिली जीत संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर की कुशल रणनीति का बड़ा योगदान रहा है। महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने शुरू से कमान संभालते हुए रणनीति तैयार की थी। नतीजतन कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिल सकी।

इधर आज गुरूवार की शाम चार बजे के करीब ससंदीय सचिव चंद्राकर की अगुवाई में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग व पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। संसदीय सचिव चंद्राकर ने सभी का मुख्यमंत्री बघेल से परिचय कराते हुए बताया कि महासमुंद नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर करीब तीन दशक बाद कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कुशल रणनीति पर संसदीय सचिव चंद्राकर की पीठ थपथपाई। 

उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, दिलीप चंद्राकर, पार्षद बबलू हरपाल, अमन चंद्राकर, गोलू मदनकार, ईश्वर सिन्हा, गिरधर आवड़े, प्रेम साहू, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, आर्यन गिलहरे आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.