Media24Media.com: आवेदकों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आवेदकों. Show all posts
Showing posts with label आवेदकों. Show all posts

कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदकों की समस्याओं का निराकरण के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जन चौपाल में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 36 आवेदकों ने मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी।


आज जन चौपाल में आवेदकों ने जाति प्रमाण पत्र, नक्शा त्रुटि सुधार, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, भूमि व्यवस्थापन तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे। इनमें महासमुंद विकासखंड के ग्राम खैराभाठा की पानबाई ने प्रधानमंत्री आवास के लिए, ग्राम मालीडीह के पुनीराम ने खसरा त्रुटि सुधार, श्रीमती सरोज बाई ने करणी कृपा मामले में पीड़िता को मुआवजा एवं कार्य दिलाने, बसना विकासखण्ड के ग्राम छातापठार के गंगाराम ने भूमि अतिक्रमण हटाने, पिथौरा की अहिल्या सवा ने जमीन दूरूस्ती संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ऑनलाईन आवेदन किये गये आवेदकों के लिए वृहद रोजगार मेला 22 दिसंबर को होगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एंव स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर के मार्गदर्शन में 46 हजार 616 पदों के विरूद्ध ऑनलाईन आवेदन किये गये आवेदकों के लिए 22 दिसंबर को सबेरे 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला आयोजित है। जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाईन गुगल फार्म के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता एवं व्यक्तिगत जानकारी की विवरणी भेजे है, वे आवेदक उक्त निर्धारित दिनांक को शासकीय आई.टी.आई. सड्डू, लाईवलीहूड कॉलेज-जोरा एवं गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर मे से किसी भी एक स्थल पर उपस्थित होकर साक्षात्कार की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। लाईवलीहूड कॉलेज जोरा में 28 नियोजक, शासकीय आई.टी.आई. सड्डू में 25 नियोजक एवं शासकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 नियोजक उपस्थित रहेंगे।



उन्होंने बताया कि नियोजकों के नाम एवं उनके द्वारा अधिसूचित रिक्तियों की जानकारी तथा वृहद रोजगार मेला का आवेदन पत्र जिला प्रशासन रायपुर की वेबसाईट raipur.gov.in एवं रोजगार विभाग की वेबसाईट cgemployment.gov.in से डाउनलोड कर सकते है तथा उसे भरकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि दूरस्थ जिलों के आवेदकों के लिए भी समय समय पर अन्य जिलों में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जावेगा। आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती: कौशल परीक्षा उपरांत दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर को

No comments Document Thumbnail

कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों में भर्ती के लिए मंगाये गये आवेदनों के स्क्रूटनी पश्चात् कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की अंतरिम वरियता सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं कोरबा जिले के वेबसाइट में कर सकते हैं।



आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि 21 नवंबर को जिला प्रबंधक डाटा, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनएमएचपी, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनएचएम, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनयुएचएम तथा जुनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पीएडीए-एनएचएम पदों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। परीक्षा पश्चात् इन पदों में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आवेदक फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान, तत्काल पुलिस को करे सूचित

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार. जिलें में चल रहे विभिन्न विभागों के भर्तियों प्रक्रिया अंतर्गत आवेदकों से पैसे मांगने संबंधित फर्जी फ़ोन कॉल आने की गंभीर शिकायत आवेदकों द्वारा की गयी है। जिस कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसपी दीपक झा ने सभी आवेदकों से फ्रॉड कॉल से बचने कहा है. इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी फोन से साझा नही करने कहा गया है. ऐसे कॉल आते ही आवेदक अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराए एवं संबंधित विभाग को भी अवगत कराएं.

भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिकृत जानकारी केवल जिले के वेबसाइट, विभाग की वेबसाइट, विभाग की सूचना पटल एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा समय समय पर जारी समाचार से ही दी जाती। सभी आवेदक नियमित रूप से जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे। भर्ती प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की अन्य जानकारी प्राप्त करने सीधे संबंधित विभागों के जिला कार्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते है. साथ ही विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखो ने बताया कि किसी भी कार्यालय से इस तरह की फोन नही किया जाता. गौरतलब है कि जिले में स्वामी आत्मनंद इंग्लिश मीडियम में शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदोंआदिवासी  विभाग में एकलव्य विद्यालय हेतु शिक्षक एवं अन्य पद, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉफ नर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. इनके आवेदकों को ऑफिस के नाम कॉल किया जा रहा है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.