Media24Media.com: आर्थिक सर्वेक्षण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आर्थिक सर्वेक्षण. Show all posts
Showing posts with label आर्थिक सर्वेक्षण. Show all posts

महासमुंद : सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण शत प्रतिशत पूरा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का काम तेजी के साथ किए जाकर लगभग शत प्रतिशत पूरा हो गया है। जिले में 2 लाख 84 हजार 540 परिवारों का सर्वेक्षण होना है। जिसमें समाचार लिखे जाने तक अपराह्न 4 बजे तक 2 लाख 85 हज़ार 4 परिवारों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया जा चुका है।

 

निर्धारित तिथि 30 अप्रैल से पहले ही पूरा हो गया। वही 28,524 परिवार सत्यापित भी हो चुके है। सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का काम एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ था। समाचार लिखे जाने तक ताजा जानकारी के अनुसार सर्वाधिक सर्वेक्षण पिथौरा में 65,156 परिवारों का हुआ है। इसी प्रकार महासमुंद में 58,275, सरायपाली में 53479, बसना में 54,247 और बागबाहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 53,847 परिवारों का टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले के 551 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 135 सुपरवाईजर, 1476 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रपत्र, एप्प के माध्यम से सर्वे का काम कर रहें हैं। यह कार्य आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। सर्वेक्षण में विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी नवीन सूची में शामिल हो पायेंगे। हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने सर्वेक्षण में लगे कर्मचारियों को निर्धारित समय से  पहले दिए लक्ष्य का शत प्रतिशत सर्वे का काम करने पर बधाई दी। उन्होंने दो दिन और छूटे लोगों का सर्वे का काम पूरा करने कहा।

महासमुंद में 2.66 लाख से ज्यादा परिवारों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण तेजी के साथ किया जा रहा है, जो लगभग पूरा होने को है। जिले में 2 लाख 84 हजार 540 परिवारों का सर्वेक्षण होना है। जिसमें से अब तक 2 लाख 66 हजार 420 परिवारों का सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण किया जा चुका है। सिर्फ 18,120 परिवारों का सर्वेक्षण शेष है। निर्धारित तिथि 30 अप्रैल से पहले ही पूरा हो जाएगा। सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ था। 


जानकारी के अनुसार सर्वाधिक सर्वेक्षण पिथौरा में 57,960 परिवारों का हुआ है। इसी प्रकार महासमुंद में 53,602 सरायपाली में 52,423, बसना में 51,636 और बागबाहरा के ग्रामीण क्षेत्रों में 50,799 परिवारों का टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।

जिले के 551 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 135 सुपरवाईजर, 1476 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रपत्र, एप के माध्यम से सर्वे का काम कर रहे हैं। यह कार्य आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। सर्वेक्षण में विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी नवीन सूची में शामिल हो पायेंगे। हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार योजना का पूरा लाभ मिलेगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.