Media24Media.com: आयुष संस्थाओं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आयुष संस्थाओं. Show all posts
Showing posts with label आयुष संस्थाओं. Show all posts

सियान जतन क्लिनिक में आने वाले मरीजों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक गुरूवार को राज्य की सभी आयुष संस्थाओं में बुजुर्गों के लिए आयोजित किए जाने वाले विशेष ओपीडी सियान जतन क्लिनिक में इलाज के साथ ही मरीजों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।


आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा विगत 26 अक्टूबर को राज्य की सभी 1174 संस्थाओ में आयोजित सियान जतन क्लिनिक के माध्यम से 19 हजार से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया।

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए आयुष संचालनालय द्वारा सभी संस्थाओं में सियान जतन क्लिनिक के दिन आने वाले बुजुर्गों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें संबंधित जिलों के स्वीप (SVEEP) के नोडल अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सियान जतन क्लिनिक के दिन मतदाताओं को जागरूक करने ब्रोशर वितरण और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के साथ मतदाताओं को शपथ दिलवाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को संचालित सियान जतन क्लिनिक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने इस पर प्रस्तुतिकरण दिया। कॉन्क्लेव में नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत देश भर में संचालित उत्कृष्ट और अभिनव गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रारम्भ किए गए सियान जतन क्लीनिक को भारत सरकार ने इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट गतिविधि के रूप में शामिल किया था।

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने सियान जतन क्लीनिक के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और हितग्राहियों की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 1174 शासकीय आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं तथा पंचकर्म सेवाएं संचालित की जाती है। पिछले वर्ष मई में प्रारंभ हुई इन क्लिनिकों के माध्यम से अब तक चार लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी हैं। कॉन्क्लेव में मौजूद भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य राज्यों के अधिकारियों ने सियान जतन क्लीनिक को अनुकरणीय पहल बताते हुए इस तरह के क्लिनिक अपने-अपने राज्यों में शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा जरूरी मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.