Media24Media.com: आयुष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आयुष. Show all posts
Showing posts with label आयुष. Show all posts

आयुष से संबंधित 31 जड़ी-बूटियों और उत्पादों के मानक अधिसूचित

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : मानकीकरण, अंकन और गुणवत्ता प्रमाणन की गतिविधियों के लिए अनिवार्य भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने आयुष के क्षेत्र में मानकीकरण के लिये एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीआईएस ने आयुष से संबंधित 31 भारतीय मानकों को अधिसूचित किया है, जिसमें से 30 जड़ी-बूटियों और एक उत्पाद (स्टेनलेस स्टील नेटी पॉट) शामिल हैं। इन मानकों को हाल ही में राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से प्रकाशित किया गया था। बीआईएस ने आयुष के केन्द्रीयकरण को समर्पित एक अतिरिक्त विभाग की भी स्थापना की है।


आयुष मंत्रालय ने बीआईएस के इस कदम की सराहना की है और माना है कि मानकों के विकास और आयुष के प्रमाणन के लिए बीआईएस का यह प्रयास उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करके, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाएगा, निर्माताओं को विश्वास प्रदान करेगा और लागत कम कर, प्रदर्शन और सुरक्षा में सुधार कर उपभोक्ताओं को भी लाभ पहुंचाएगा।

हाल ही में बीआईएस ने, बीआईएस में आयुष केंद्रित एक समर्पित अतिरिक्त विभाग की स्थापना करके भारत में मानकीकरण की अपनी मजबूत संरचना में एक और स्तम्भ को जोड़ा है। ऐसा माना जाता है कि बीआईएस का यह कदम न केवल मानकीकरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा बल्कि आयुष मंत्रालय के सभी स्तरों पर उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य में भी मदद करेगा।

बीआईएस ने अपनी नई पहल में मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन आईएसओ के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय मानक तैयार करने की भी शुरुआत की है। बीआईएस की सलाह पर आईएसओ/टीसी-215 स्वास्थ्य सूचना विज्ञान में ‘पारंपरिक चिकित्सा’ पर एक कार्य समूह (डब्ल्यूजी-10) बनाया गया है।

वैश्वीकरण और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के बढ़ते उपयोग के कारण आयुष प्रणालियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों की अनिवार्यता बढ़ गई है। आयुष मंत्रालय राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण उत्पादों और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए एक जीवंत ‘क्वालिटी इकोसिस्टम’ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।




पॉली क्लिनिक निर्माण के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत खैरा में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और सौगात मिलने जा रही है। यहां ढाई करोड़ की लागत से आयुष पॉली क्लिनिक का निर्माण होगा। जहां आयुर्वेद के साथ-साथ होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सा पद्धति से मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज गुरूवार को हरेली त्यौहार के पावन अवसर पर पॉली क्लिनिक निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

 


 खैरा में ढाई करोड़ की लागत से बनेगा आयुष पॉली क्लिनिक

आज गुरूवार को ग्राम पंचायत खैरा में आयुष पॉली क्लिनिक निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती सरिता राकेश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, किशन देवांगन, लीलू साहू, सरपंच श्रीमती नीलम कोसरे, राकेश चंद्राकर, महेंद्र साहू, मौजूद थे।

आयुर्वेद के साथ होम्योपैथिक व यूनानी पद्वति से होगा उपचार

संसदीय सचिव चंद्राकर ने करीब ढाई करोड़ की लागत से पॉली क्लिनिक निर्माण के लिए भूमिपूजन पर बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और सौगात महासमुंद विधानसभा को मिलने जा रही है। यहां तीस बिस्तरों का क्लिनिक होगा। जहां आयुर्वेद के साथ होम्योपैथिक व यूनानी पद्धति से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सौगात भी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हरसंभव पहल कर रहे हैं। 



जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हाट-बाजार क्लीनिक और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के साथ दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुंचाई जा रही है। जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ विजय साहू, नोडल अधिकारी डॉ सुखलाल पटेल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ गजाधर पंडा, डॉ यशवंत चंद्राकर, डॉ सर्वेश दुबे, डॉ केवी सिंह, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ टंकेश्वरी समुंद, यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पा साहू सहित सरपंच प्रतिनिधि रेवाराम कोसरे, पंच रामकिशन चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, उमा ढीमर, सरिता कंडरा, ललित ढीमर, गणेश ध्रुव, गेमन साहू आदि ग्रामीणजन मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.