Media24Media.com: आमनागरिकों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आमनागरिकों. Show all posts
Showing posts with label आमनागरिकों. Show all posts

जनदर्शन में कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें आमजन

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले के आमनागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय कार्यों के लाभ लेने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनके समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जनदर्शन के माध्यम से लोगो की विभिन्न समस्याओं, मांग आदि को गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है।

जिस कारण जिले के विभिन्न दुरूस्थ क्षेत्रों के लोग भी कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें हैं। कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए जा रहें है। इसी क्रम में आज पामगढ़ निवासी हितेश बंजारे कलेक्टर के पास मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लिए गए ऋण की अनुदान राशि न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत उन्हे 2 लाख रूपये की ऋण स्वीकृति प्राप्त हुई है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा उन्हे अब तक अनुदान राशि नहीं दी जा रही है।

जिस पर कलेक्टर ने तत्काल उद्योग महाप्रबंधक को फोन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर उन्हें 50 हजार रूपये की अनुदान राशि तत्काल जारी की गई। कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं लेटलतीफी ना किये जाने की सख्त हिदायत दी गई है। आज जनदर्शन में कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए है। आज जनदर्शन में जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा जिले में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय खेल संघ (साईं) द्वारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त होने पर कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर ने उपस्थित पदाधिकारियों और खिलाडियों को बधाई देते हुए हॉकी के खेल में भी जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। आज जनदर्शन में ग्राम बनारी निवासी कृष्ण कुमार धीवर उनकी पैतृक जमीन पर किसी प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कब्जा का प्रयास करने का शिकायत लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बलौदा विकासखंड के जीवन लाल ग्राम पंचायत रैनपुर में मनरेगा अंतर्गत किए गए कार्य की राशि भुगतान कराए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदा को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रैनपुर के सरपंच सुनील दास महंत अपने पंचायत क्षेत्र में जर्जर पंचायत भवन की जगह नया पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे।  जिस पर कलेक्टर ने शासन को त्वरित प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही। 

ग्राम पंचायत लछनपुर निवासी हीरालाल सूर्यवंशी अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने उनका रिकॉर्ड जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकासखंड अकलतरा के ग्राम खांेड निवासी जमुना प्रसाद पांडेय स्वामित्व योजना अंतर्गत पिछले कई वर्षों से निवासरत जमीन पर आबादी (पट्टा) दिलाए जाने का आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार अकलतरा को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा क्षतिपूर्ति, आजीविका दिलाने, अतिक्रमण हटाने, रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण, कूटरचना पर दंडात्मक कार्यवाही करने, नामांतरण, पट्टा दिलाने, आवास निर्माण, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने संबंधी कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

हैलो, मैं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बोल रहा हूं....

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। हैलों, मैं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बोल रहा हूं...मेरे पास अजय जी आये हैं। गरीब व्यक्ति है। मेहनत करके कुछ रूपये जोड़े थे और इसे सुरक्षित रखने के लिए बैंक में जमा किया था। अचानक से इनके खाते से एक लाख 42 हजार रूपये कट गये। यह बैंक की रिस्पांसिबिलिटी है कि खाताधारक को बताये। कैसे इनके खाते से पैसा कट गया? जांच करिये और बताइए। कुछ इसी तरह कलेक्टर सिन्हा जनदर्शन में अपनी शिकायत लेकर आने वाले आमनागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबधित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाते हैं। कलेक्टर की इस संवेदनशीलता से जहां आमनागरिकों की उम्मीदें बढ़ जाती है, वहीं संबंधित अधिकारी के पास कलेक्टर का फोन जाने पर अधिकारी भी आवेदन के निराकरण में रूचि लेते हैं।



दरअसल प्रति सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर सिन्हा जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आमनागरिकों से छत्तीसगढ़ी में संवाद तो रहता ही है, आवेदनों को पढ़कर विभागों के अनुसार वे संबंधित अधिकारी को निराकरण हेतु प्रेषित करते हैं। कई बार आवेदन अधिकारियों के पास पहुचने में विलंब हो जाता है, ऐसे में आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोटो खींचकर व्हाट्सएप करते हैं और संबंधित अधिकारी से फोन कर निराकरण के निर्देश देते हैं।

अजय का होगा पैसा वापस, परदेशी को लाठी से मिला छुटकारा

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जनदर्शन लेकर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे ग्राम सिवनी नैला निवासी अजय बरेठ द्वारा खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए कट जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक सहित बैंक अधिकारी से बात कर ठगी के शिकार ग्रामीण को पैसा वापस दिलाने हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे अकलतरा के ग्राम झेरिया निवासी दिव्यांग परदेशी सिंह को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल देने के निर्देश उपसंचालक समाज कल्याण को दिए। कलेक्टर की पहल पश्चात परदेशी सिंह को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्राप्त हुआ। एक पैर से दिव्यांग परदेशी ने बताया कि वह 15 साल से अधिक समय से लाठी के सहारे चलता रहा है।


आज जनदर्शन में कलेक्टर ने उन्हें बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की तो उसको मुश्किलों भरा सफर आसान हो गया। परदेशी सिंह को कलेक्टर सिन्हा और एसपी विजय अग्रवाल ने अपने हाथों से ट्रायसाइकिल प्रदान किया। इसी तरह बाल गृह में रहने वाले एक अनाथ बच्चें ने अपनी जाति प्रमाण पत्र और निवास हेतु घर की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को फोन कर उक्त आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने चांपा क्षेत्र में रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस के बाद बेघर होने वाले परिवारों के पुनर्वास की मांग माटी कला बोर्ड की सदस्या पुनिता प्रजापति ने आवेदन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।। इसी तरह जनदर्शन में अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर एसपी वैद्य और संयुक्त कलेक्टर गुड्डू लाल जगत उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.