Media24Media.com: आबकारी राजस्व

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आबकारी राजस्व. Show all posts
Showing posts with label आबकारी राजस्व. Show all posts

पिथौरा : आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, महुआ लाहन के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद : अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश के तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गश्त के दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम गड़बेड़ा, थाना पिथौरा में आरोपी परसराम उम्र 31 वर्ष एवं राहुल बघेल उम्र 27 वर्ष से गवाहों के समक्ष पूछताछ कर उसके रिहायशी मकान, बरामदा एवं बाड़ी की विधिवत तलाशी ली जाने पर आरोपी परसराम गर्गे के रिहायशी मकान की बरामदा से 15 लीटर  हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 460 किलोग्राम शराब बनाने योग्य महुआ लहान बरामद हुआ एवं आरोपी राहुल बघेल के रिहायसी मकान व बाड़ी से 11 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 340 किलोग्राम शराब बनाने योग्य महुआ लहान बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


 अपराध की प्रकृति धारा 59 (क) आब. एक्ट के तहत अजमानतीय होने के कारण आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्रवाई उत्तम बुध्द भारद्वाज सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त पिथौरा की टीम द्वारा की गयी, जिसमें समस्त आबकारी स्टाफ उपस्थित थे।

महासमुंद : शराब में मिलावट पर 12 कर्मचारियों पर गिरी गाज, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। मदिरा दुकानों के सुचारु संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जाँच व कड़ी निगरानी बाबत् निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।


दिनांक 10.01.2024 को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय काउंटर पर रखे आफ्टर डार्क व्हिस्की की 01 बोतल मदिरा का होलोग्राम क्षतिग्रस्त होना तथा उक्त मदिरा के तेजी परीक्षण में मदिरा में मिलावट होना पाया गया। उक्त कृत्य में संलिप्त मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता विजय ब्रह्मे तथा विक्रयकर्ता किशन पांडे के विरुद्ध धारा 38-क आब. एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-महासमुंद अंतरिक हृदय कुमार तिरपुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक दरसराम सोनी, वृत-महासमुंद शहर एवं आबकारी स्टाफ के साथ प्लेसमेंट एजेंसी सुमित फैसिलिटीस प्रा. लिमि. के जिला प्रतिनिधि प्रवेश कुमार जैन तथा फील्ड ऑफिसर गोल्डन कुमार उपस्थित रहे।

विदित हो कि हाल ही में विदेशी मदिरा दुकान-सांकरा तथा बसना में मदिरा मिलावट के प्रकरणों में 02 मुख्य विक्रयकर्ताओं तथा 04 विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवा से निष्कासित करने तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है तथा विदेशी मदिरा दुकान-शीतलीनाला में ओवर रेट के एक अन्य प्रकरण में 01 मुख्य विक्रयकर्ता, 02 विक्रयकर्ताओं तथा 01 मल्टीपर्पस वर्कर के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है।

जिले की मदिरा दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। जिनकी सेवाएं समाप्त की गई है वे सभी प्लेस्मेंट कर्मचारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.