Media24Media.com: आदेश जारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आदेश जारी. Show all posts
Showing posts with label आदेश जारी. Show all posts

भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

सीएम की घोषणा अनुसार स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के माह सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि अनुसार राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृत जारी कर दी है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी।  राज्य शासन द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रूपए के मान से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अनिवार्य देयताओं को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के चुंगी क्षतिपूर्ति मद की शेष राशि के अग्रिम आहरण हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, प्रशासनिक सर्जरी पर सवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डी राहुल वेंकट को दो महीने में ही हटा दिया है। उनके स्थान पर जिला पंचायत जांजगीर चांपा सीईओ डॉ फरिहा आलम (प्रमोटिव IAS 2016) को पदस्थ किया गया है। 



महज दो महीने में कलेक्टर बदले जाने की प्रशासनिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं है। वहीं आधा दर्जन से अधिक डिप्टी कलेक्टर को भी बदल दिया गया है। इनमें कुछ ईमानदार अफसरों को भी हटा दिया गया है। जो सत्तापक्ष के राजनेताओं के गलत कामों में कठपुतली नहीं बनकर नियमतः काम करना चाहते हैं।

देखिए स्थानांतरण सूची:-






छत्तीसगढ़ : सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक कुलसचिव के पद पर चयनित 3 अभ्यर्थियों की पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप आगामी आदेश तक विश्वविद्यालयों में पदस्थ किया जा रहा है।



जारी आदेशा के तहत फखरूद्दीन कुरैशी को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, दिग्विजय कुमार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं टेमन लाल को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा-अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.