Media24Media.com: आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम. Show all posts
Showing posts with label आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम. Show all posts

मंत्री नेताम ने केन्द्रीय मंत्री ओराम से की मुलाकात, किया 74 करोड़ रूपए जारी करने का अनुरोध…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ के आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम दिल्ली दौरे पर है, जहाँ प्रवास दौरान दौरान उन्होंने केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ओराम से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति सहित कमजोर व पिछड़े वर्गों के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।


आदिम जाति मंत्री नेताम ने इस दौरान केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2022-23 शेष राशि 74 करोड़ 69 लाख 27 हजार रूपए जारी करने का अनुरोध किया। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1653 करोड़ 71 लाख 20 हजार रूपए का प्रावधान किया गया था।

मंत्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ओराम से आदिवासी उप योजना के विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत 162 करोड़ रूपए और छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के लिए 55 करोड़ 14 लाख 35 हजार रूपए के प्रस्तावों को वर्ष 2024-25 में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.