Media24Media.com: आदिम जाति कल्याण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आदिम जाति कल्याण. Show all posts
Showing posts with label आदिम जाति कल्याण. Show all posts

मंत्री नेताम ने छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण, छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा की

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा भी की।


मंत्री नेताम ने छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन की खराब स्थिति को देखकर अधीक्षक से मरम्मत कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी यहां शौचालय मरम्मत एवं पुट्टी का काम किया जा रहा है। मंत्री  नेताम ने गंभीरता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा।

उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने इसके साथ ही छात्रावास के दोनों ओर शौचालय निर्माण कराए जाने, कमरों एवं छत में टाइल्स लगवाने, भवन के सामने प्रवेशद्वार में पेवर ब्लॉक टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजे की मरम्मत के साथ-साथ नेट लगवाने, छत में शेड, पिं्लथ प्रोटेक्शन के बाद ड्रेनेज के लिए नाली हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में छात्रों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष की अच्छी व्यवस्था हो। वहीं आवश्यकतानुसार शयन कक्ष में पंखे, लाइट, अलमीरा, टेबल, बेड आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई इस छात्रावास में हुई है। मंत्री नेताम ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजकुमार, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, श्रीजयप्रकाश गुप्ता, सुनील बघेल उपस्थित थे।

काउंसलर एवं स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 21 व 22 सितम्बर को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान समिति महासमुंद अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अस्थायी रूप से शाला संचालन के लिए निर्धारित मानदेय पर काउंसलर एवं स्टाफ नर्स के एक-एक पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। काउंसलर पद के लिए 21 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे एवं स्टाफ नर्स के अभ्यर्थियों को 22 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे तक सम्पूर्ण दस्तावेजों सहित आदिवासी विभाग में उपस्थित होने कहा है। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास एवं जिले के वेबसाइट  www.mahasamund.gov.in  से डाउनलोड किया जा सकता है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन 20 मार्च तक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रदेश में राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 तक है।


वेबसाइट लिंक https://eklavya.cg.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 21 से 27 मार्च 2023 तक कर सकते है। चयन परीक्षा रविवार 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक निर्धारित है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.