Media24Media.com: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप. Show all posts
Showing posts with label आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप. Show all posts

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला कल , जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

No comments Document Thumbnail

 ICC World Cup 2023 Final : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला कल यानि 19 नवंबर को खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।


रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया ने खिताब जीता था, जबकि 2003 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

ऐसे में 20 साल पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से रोहित की सेना मैदान पर उतरेगी। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कब, कहां, कितने बजे और कैसे फाइनल मैच को फैंस देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवक्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले क लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं।

बता दें कि इसी साल इस साल 9 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई PM और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुरुवार को देर शाम अहमदाबाद पहुंच गई है, जिन्होंने फाइनल मुकाबले से शुक्रवार को दोपहर में नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2013 में अंतिम बार ICC ट्रॉफी जीती थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.