Media24Media.com: आईपीएस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आईपीएस. Show all posts
Showing posts with label आईपीएस. Show all posts

तीन जिलों के कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेरह अधिकारियों का तबादला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार ने आज तीन जिलों के कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेरह अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं, सात आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल को जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, बालोद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।



इसके अलावा कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा को बालोद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सरगुजा जिले के विनय कुमार लंगेह को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा को जिला पंचायत रायपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, बस्तर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास को भिलाई नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

वहीं, राज्य शासन ने गरियाबंद, बेमेतरा के साथ ही गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया है। जारी आदेश के अनुसार अमित तुकाराम कांबेल अब गरियाबंद, आई. कल्याण एलेसेला बेमेतरा और यू. उदय किरण गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई को रायपुर में पुलिस अधीक्षक रेल बनाया गया है। इसके अलावा राज्य शासन ने नगर पालिका निगम भिलाई, दुर्ग, भिलाई-चरौदा, बिलासपुर और बीरगांव के आयुक्तों को भी बदल दिया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के बीस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.