Media24Media.com: अस्मिता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अस्मिता. Show all posts
Showing posts with label अस्मिता. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली, छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।

इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,विधायक विक्रम मंडावी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण,उपस्थित थे।

पुरखों के सपनों को पूरा करने की है यह शुरूआत: मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज निजी चैनल बीएस टीव्ही द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ के मेनीफेस्टो’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुरखों के सपनों को पूरा करने की यह शुरूआत है। महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए गांवों में सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर किसान न्याय योजना आदि का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गांवों से पलायन न हो इसके लिए गांवों में ही उत्पादन और विपणन का केन्द्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को पुष्पित एवं पल्लवित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, कृषि, वन और रोजगार के क्षेत्र में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों और मजदूरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व नवा रायपुर में 1100 एकड़ क्षेत्र में व्यापार के लिए होलसेल कारिडोर निर्माण करने शिलान्यास किया गया। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के ध्येय को पूरा करने के लिए सरकार को राज्य की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है।

युवाओं और महिलाओं के सपने को रीपा और उपा के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। घर सम्पन्न होगा तो युवाओं के सपने को भी एक नई उड़ान मिलेगी। रीपा के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को अवसर मिलने के साथ-साथ युवाओं को नया अवसर मिलेगा। सरकार ने राज्य में कृषि और व्यापार का वातावरण सुखद बनाया है। उन्होंने कहा कि 2019-24 की नई औद्योगिक नीति लागू होने से राज्य में उद्योगों का विकास निरंतर हो रहा है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बीएस टीव्ही के स्थानीय संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.