Media24Media.com: अशवंत तुषार साहू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अशवंत तुषार साहू. Show all posts
Showing posts with label अशवंत तुषार साहू. Show all posts

हमारी लोक संस्कृति की पहचान है मड़ई मेला : अशवंत तुषार साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विधानसभा क्षेत्र गांव के कोसरंगी में मड़ई मेला का आयोजन किया हुआ। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सिद्घ बाबा मंदिर परिसर में आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि किसान नेता अशवंत तुषार साहू थे। इस दौरान सभी ग्रामवासियों को मड़ई मेला की शुभकामनाएं देते हुए तुषार साहू ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति की पहचान मड़ई मेला से है। 

आस-पास के ग्रामीण मेला स्थल पर उपस्थित होकर आपसी प्रेम भाव से मेल मिलाप करते हैं। हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई इस परंपरा को आज भी  ग्रामीण अंचल में युवा साथियों और ग्रामीणों द्वारा सहर्ष स्वीकार कर उल्लासपूर्ण मनाया जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति की पहचान हो रही है। इसे मूल रूप से सहेजने की आवश्यकता है। 

नई पीढ़ी के युवाओं से आग्रह 

उन्होंने नई पीढ़ी के युवाओं से आग्रह किया कि इसी तरह कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए। जिसे बच्चे भी अपनी संस्कृति के बारे में जान सकें। इस दौरान ग्राम प्रमुख सोहन साहू ,सरपंच सुरेश साहू ,अनिल शर्मा, रमेश पटेल, जगदीश सिंह ठाकुर, चमन देवदास ,अरुण विश्वकर्मा ,राज साहू, बड़ी संख्या में क्षेत्रवसी उपस्तिथ थे>

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.