Media24Media.com: अवैध संबंध

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध संबंध. Show all posts
Showing posts with label अवैध संबंध. Show all posts

अवैध संबंध के शक में की हत्या, महिला के पूर्व पति, पिता और भाई ने गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, तीनों गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail
रायपुर। महिला से अवैध संबंध के शक में सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में महिला के पूर्व पति, पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा। फिर लाश को दलदल में छुपाने की कोशिश की।




बताया जा रहा है कि युवक ने महिला को पांच महीने से अपने पास रखा था। जिससे परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। इसी बीच युवक और एक मजदूर बाजार गए, जहां दोनों मजदूरों की विवाद हो गई। इस बीच दो और लोग आ गए। इसमें महिला का पिता, भाई और पूर्व पति शामिल है। इसी बीच वे पकड़े गए। मामला उरला थाना क्षेत्र का है। इस पूरे घटना की सूचना उधम सिंह ने दी।

पुलिस के अनुसार जिस कंपनी में मजदूर काम करते हैं, उधम सिंह वहां का सुपरवाईजर है। उधम सिंह के अनुसार सोमवार शाम 7 बजे कंपनी में काम करने वाले अवध राज सिंह, संजू सिंह ने एक अन्य सुपरवाइजर मोहित सिंह से बाइक लेकर उरला थे। शाम 7.30 बजे कंपनी के कुछ मजदूरों ने सुपरवाइजर को बताया कि बाइक लेकर गए मजदूर उरला बाजार में लड़ाई कर रहे हैं।

उधम सिंह झगड़ा रोकने के लिए कंपनी में ही साथ काम करने वाले कृष्ण बिहारी मिश्रा के साथ बाजार की तरफ गए। जहां रास्ते में ग्राम अछोली ग्रेवेटी-2 के पास एक व्यक्ति कंपनी की बाइक पैदल लेकर जा रहा था। उधम सिंह ने उसे रोककर मजदूर अवध राज सिंह के बारे में पूछा। इसी दौरान पास के दल-दल से कुछ लोग आते दिखाई दिए।

उनके हाव-भाव देखकर उधम सिंह ने जब उनसे हड़काकर पूछा तो मामले से पर्दा उठा। उधम सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बली सिंह, रामलाल सिंह और संजू सिंह ने अवध सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव दलदल में फेंक दिया है।


शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली के किशनगढ़ इलाके (Kishangarh Murder case Update) में 9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के प्रेमी का हाथ था.





महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया. पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी.





हत्यारे पहले महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया. इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली. फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी.





Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार





आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है.





डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया. मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे. अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था. जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.