Media24Media.com: अवैध शराब निर्माण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध शराब निर्माण. Show all posts
Showing posts with label अवैध शराब निर्माण. Show all posts

महासमुंद : अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध राजस्व विभाग की कार्रवाई, 24.4 लीटर शराब जप्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : आबकारी राजस्व सुरक्षा तथा आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देशन में आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में शनिवार को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम बागबाहरा द्वारा भुसडी घाट, साल्हेभाठा पहुँच कर छापामार कार्रवाई करते हुए होमेश डडसेना निवासी ग्राम परकोट थाना जोंक के आधिपत्य से एक प्लास्टिक बोरी में जेब्रा छाप के 51 पाउच और हिरन छाप के 71 पाउच कुल 122 पाउच कुल 24.40 लीटर उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब, कीमत 4880 रुपए बरामद कर जप्त किया गया तथा आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34 (2), 36, 59 (क) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।


उपरोक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक शिव शंकर नेताम तथा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बागबाहरा विकास बढेंद्र के नेतृत्व में की गयी जिसमें आबकारी स्टॉफ महासमुंद का विशेष योगदान रहा।


महासमुंद : अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर  प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद  मोहित कुमार जायसवाल के आदेशानुसार 14 जनवरी को आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत ग्राम इच्छापुर निवासी आरोपी करम चंद दास उम्र 33 वर्ष को बिना नम्बर प्लेट के सफेद स्कूटी टीव्हीएस जूपिटर125 से 50 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब परिवहन करते हुए तोरेसिंहा से गोहेरापाली जाने वाली रोड में पकड़ा गया। 


जिसके विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाख़लि किया गया है तथा उक्त परिवहन मे प्रयुक्त स्कूटी टीव्हीएस जूपिटर125 को भी जब्त किया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.