Media24Media.com: अवैध खनिज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध खनिज. Show all posts
Showing posts with label अवैध खनिज. Show all posts

अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ा एक्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सूरजपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को भैयाथान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने समौली, कुसुसी, करौटी एवं बसदेई ग्रामों में दबिश देकर 13 मामलों में प्रकरण दर्ज किए। इनमें 07 रेत, 05 ईंट निर्माण और 01 गिट्टी परिवहन के अवैध मामले शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान जब्त वाहनों को पुलिस थाना झिलमिली एवं चौकी बसदेई में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल और मई 2025 के दौरान जिले में अब तक कुल 45 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो खनिज गतिविधियों पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी का प्रमाण है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कलेक्टर जयवर्धन ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स पूरी सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की क्षति रोकना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीकृत खदानों का संचालन पर्यावरणीय स्वीकृति में निर्धारित शर्तों के अनुरूप विधिसम्मत ढंग से हो तथा खनिज राजस्व की समय पर वसूली सुनिश्चित की जाए। खनन और परिवहन केवल स्वीकृत खदानों से ही हो तथा अवैध स्त्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने खनिज के अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही के दिए हैं निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले में अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश एसडीएम और खनिज अधिकारी को दिए है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम लगातार फील्ड पर मौजूद रहकर जांच करें। खनिज परिवहन के लिए पर्ची की भी नियमित जांच की जाए और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। इसके लिए उन्होंने रायगढ़ जिले की सीमा में जांच बेरियर स्थापित कर टीम को तैनात करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जानकारी रजिस्टर में संधारित की जाए। इसमें यदि वाहन एक से अधिक बार परिवहन कर रहा है तो उसके पास वैध पर्ची हो और उसका विस्तृत ब्यौरा भी रजिस्टर में दर्ज किया जाए। 


यदि वाहन द्वारा बिना पर्ची के या अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा है तो उस पर कार्यवाही की जाए। 
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए माइनिंग ऑफिसर योगेंद्र सिंह ने बताया कि खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा नियमित रुप से खनिज परिवहन की जांच आज से ही प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग से सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई जा रही है। राजस्व का अमला भी वहां मौजूद रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.