Media24Media.com: अवैध खनन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध खनन. Show all posts
Showing posts with label अवैध खनन. Show all posts

खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन करते 11 हाइवा व 8 ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने 6 दिसंबर को ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की। जिसमें खनिज विभाग के द्वारा रेत परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जप्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। राजस्व विभाग के द्वारा भी 4 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर को जप्त कर तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है।

सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। करहीकछार रेत खदान संचालक को भी नोटिस जारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त खनिज अमला के द्वारा आज ही अवैध रेत परिवहन करते हुए घुटकु, कछार एवं पेण्डरवा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर को जप्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

निरंतर अवैध खनिज उत्खनन-परिवहन में संलग्न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सिविल न्यायालय में दर्ज होगा प्रकरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए स्थानीय रूप में उड़नदस्ते का गठन किया गया है। साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उपाय किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार अब कोई खनिज परिवहन करने वाला वाहन निरंतर उक्त कार्यवाही में संलग्न रहता है, तथा दूसरी बार भी पकड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) के तहत प्रकरण सिविल न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे। उक्त धारा में 05 वर्ष तक का कारावास या 5 लाख रूपये तक जुर्माना हो सकेगा।

खनिज विभाग के उप संचालक गोलघाटे द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अप्रैल  23 से अगस्त 23 तक कुल 375 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें अवैध खनिज उत्खनन के 51 प्रकरण एवं अवैध खनिज प्रकरण के 324 प्रकरण शामिल हैं। साथ ही एक करोड़ ग्यारह लाख तिरालिस हजार छः सौ बीस रूपये अर्थदण्ड़ खनिज मद में वसूल कर जमा करायी गई है।

उप संचालक (खनिज प्रशासन) रायपुर किशोर कुुमार गोलघाटे द्वारा समस्त खनिज से संबंधित व्यवसायी एवं ट्रांसपोटर्स से अपील की गई है कि कृपया अवैध उत्खनन या अवैध खनिज परिवहन न किया जाए तथा न करने दें एवं असुविधा से बचें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ भुरे द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, पुलिस एवं परिवहन विभाग, पर्यावरण विभाग को भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर जांच करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

अवैध उत्खनन, परिवहन मे अब तक 133 विभिन्न प्रकरणों में 46 लाख 61 हजार रुपये से अधिक की वसूली

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता मे सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भडारण संबंधित गठित जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम के चर्चा किया गया। विशेष रूप से जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण रोक लगाने हेतु कडाई से पालन किये जाने हेतु खनिज एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया है। खनिज रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करते पाये जाने वाले वाहनो पर संबंधितो के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।



बंसल ने कहा कि किसी भी दशा में रेत का अवैध उत्खनन परिवहन बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसी प्रकार यदि वन क्षेत्रो से खनिजो का उत्खनन परिवहन की रोकथाम हेतु आवश्यक जांच एवं कार्यवाही के निर्देश वन विभाग को गया है।  बैठक में  जिला खनिज अधिकारी कुन्दन कुमार बंजारे ने बताया कि जिलें में इस वित्तीय वर्ष में राज्य शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय लक्ष्य 239 करोड़ 96 लाख के विरुद्ध माह सितम्बर 2022 के स्थिति में 120 करोड़ 46 लाख (50.17 प्रतिशत) की प्राप्ति की जानकारी दी गई। इसी प्रकार खनिजों के अवैध उत्खनन, 

परिवहन, भण्डारण की जानकारी के रुप में अवैध उत्खनन के कुल 11 दर्ज प्रकरणों में समस्त प्रकरणों का निराकरण करते हुए 20 लाख 81 हजार 305 रूपये अर्थदण्ड की वसूली, अवैध परिवहन के 121 प्रकरणों में 24 लाख 95 हजार 380 रूपये एवं अवैध भण्डारण के 01 प्रकरण में 85 हजार 720 रुपये अर्थदण्ड की वसूली की जानकारी के साथ इस बाबत् राज्य शासन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य विरुद्ध 62 प्रतिशत प्राप्ति की जानकारी दी गई। 15 अक्टूबर से नियमानुसार जिले में संचालित होने जा रहे रेत के खदानों पर बारीक नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश के साथ ही जिन ग्राम पंचायतों मे रेत खदानों का संचालन ठेका के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। 

उन ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा) बलौदाबाजार एवं कसडोल के उपस्थिति में उप-संचालक के स्तर पर बैठक आयोजित कर नियमानुसार रेत खदान संचालन कराए जाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक अनुप बाजपेयी,डीएफओ के.आर. बढ़ई, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित परिवहन विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.