Media24Media.com: अल्पसंख्यक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अल्पसंख्यक. Show all posts
Showing posts with label अल्पसंख्यक. Show all posts

वन अधिकार पत्र के वितरण में लाएं तेजी : मंत्री मरकाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री मोहन मरकाम ने आज जिला कार्यालय बिलासपुर के सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक अधिकार पत्र के साथ-साथ ऋण पुस्तिका के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की आजीविका मजबूत करने के लिए मनरेगा और अन्य योजनाओं से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने कहा। 

मंत्री मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लोगों को विभागीय योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करना है। उन्होंने इसके लिए समन्वित प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने देवस्थल में देवगुड़ी का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए। मरकाम ने 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर वन अधिकार पत्रों का वृहद पैमाने पर वितरण करने और शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मरकाम ने जिलों में आश्रम-छात्रावासों के उचित रखरखाव और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने के निर्देश सहायक आयुक्तों को दिए। बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने कहा।

मंत्री मरकाम ने छात्रावास के मरम्मत कार्याे को प्राथकिता से जल्द पूरा करने  के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और प्रयास आवासीय विद्यालयों की भी समीक्षा की। बैठक में मरम्मत एवं निर्माण कार्य में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, विशेष केंद्रीय सहायता से अनुसूचित जनजाति उपयोजना की भी प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए मुंगेली और जांजगीर की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग डीडी सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलों के सहायक आयुक्त एवं जनपद पंचायतों के सीईओ मौजूद थे।   

छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार संभाला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष इदरीश गांधी, उपाध्यक्ष नजीर कुरैशी और सदस्यगण सर्वश्री नजीर अहमद सिद्दिकी, सत्तार अली, रिजवान खान, इस्माईल खान, गुलाबुद्दीन, एजाज खोखर, मुनव्वर अली, शब्बीर खान, अब्दुल शाहिद कुरैशी, बदरूद्दीन इराकी और श्रीमती हाजरून खान (बानो) ने आज अपना पद्भार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत



श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष हज कमेटी असलम खान, अध्यक्ष योग आयोग श्री ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा एवं सदस्य अनिल जैन एवं हफीज खान, सभापति नगर निगम रायपुर प्रमोद दुबे, पूर्व अध्यक्ष वक्फ बोर्ड सलाम रिजवी सहित अन्य निगम मंडल के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष इदरीश गांधी ने पद्भार ग्रहण समारोह में उपस्थित मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य में उर्दू भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि उर्दू अकादमी अपने लक्ष्य और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी संजीदगी से काम करेगी। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्रशासनिक सेवा की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग क्लासेस प्रारंभ करने के लिए भरपूर कोशिश करेगी। इस मौके पर उर्दू अकादमी के सचिव एम.आर. खान ने उर्दू अकादमी की गतिविधियों की जानकारी दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.