Media24Media.com: अयोध्या में रामलला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अयोध्या में रामलला. Show all posts
Showing posts with label अयोध्या में रामलला. Show all posts

छत्तीसगढ़वासी हो जाए तैयार, राम लला के दर्शन के लिए इस दिन निकलेगी पहली ट्रेन

No comments Document Thumbnail

 Ram Lala Darshan Yojna : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़वासियों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने के लिए तारीख का ऐलान हो गया है।


7 फरवरी को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद 29 फरवरी को दूसरे चरण की ट्रेन रवाना होगी।

दरअसल भाजपा ने अपने घोषणापत्र में श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ शुरू की गई है। पहले चरण में 55 साल से ज्यादा के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद अन्य वर्ग के लोगों को जगह दी जाएगी।

 

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा, देशभर में मनाया जा रहा उल्लास

No comments Document Thumbnail

 Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha  : अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो गया है। अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। प्राण प्रतिष्ठा का मतलब मूर्ति में जीवन लाना होता है। इस अनुष्ठान में देवता के मूर्ति को मंत्रोचार के जारिए देवता का आह्नान किया जाता है। फिर मूर्ति में देवता विराजमान होते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 लोग मौजूद हैं।


बता दें कि भगवान राम के स्वागत के लिए सभी प्रकार की सजावट से अयोध्या नगरी को सजाया गया था. पीएम मोदी ने गर्भगृह में रामलला की पूजा-अर्चना की. रामलला की तस्वीर देखकर हर कोई हर्षित हो रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा. बता दें कि अयोध्या ने आज इतिहास रच दिया है. जिस दिन का सभी सनातनियों को अरसों से इंतजार था, वो दिन आज आ गया. रामलला अपने भव्य मंदिर के सिंहासन पर विराजमान हो ही गए.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.