Media24Media.com: अभिनेता शरमन जोशी के पिता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अभिनेता शरमन जोशी के पिता. Show all posts
Showing posts with label अभिनेता शरमन जोशी के पिता. Show all posts

थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का निधन, मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में ली आखिरी सांसे

No comments Document Thumbnail

अभिनेता शरमन जोशी के पिता और दिग्गज थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का निधन (Theater Actor Arvind Died) हो गया है। ट्रेड एनलिस्ट कोमल नाहटा की वेबसाइट फिल्म इनफॉर्मेशन में छपी खबर के अनुसार उन्होनें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। हालांकि, डेथ के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।





अरविंद के बेटे शरमन ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। जबकि बेटी मानसी की शादी टीवी और बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय से हुई है, जो रोनित रॉय के भाई हैं। अरविंद मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सरिता जोशी के देवर और एक्ट्रेस केतकी दवे, पूरबी जोशी के चाचा थे।





तानों से तंग आकर बहू ने सास को दी दर्दनाक मौत, उखाड़े नाखून , फोड़ी आंख





परेश रावल ने जताया दुख (Theater Actor Arvind Died)





अरविंद जोशी ने निधन पर एक्टर परेश रावल ने दुख जताया है। उन्होंने अरविन्द के निधन को भारतीय रंगमंच के लिए एक बड़ा नुकसान बताया। परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”





कई फिल्मों में किया काम





गुजराती थिएटर के अलावा अरविंद ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। इनमें 1975 की धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ शामिल है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरविंद ने इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।





1969 में अरविंद ने राजेश खन्ना और नंदा स्टारर ‘इत्तेफाक’ में यश चोपड़ा को असिस्ट किया था। इसके अलावा 1990 में आई ‘अपमान की आग’ में उन्होंने इंस्पेक्टर प्रभाकर की भूमिका अदा की थी, जिसका निर्देशन सरदार तालुकर ने किया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.