Media24Media.com: अभिताभ जैन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अभिताभ जैन. Show all posts
Showing posts with label अभिताभ जैन. Show all posts

मुख्य सचिव से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की सौजन्य भेंट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अभिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय पुलिस सेवा के छत्तीसगढ़ राज्य केडर आबंटित प्रशिक्षु अधिकरियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव जैन ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभव बताए। इस मौके पर मुख्य सचिव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में राम-वन-गमन-पथ के तहत विकसित की जा रही पर्यटन साईट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी फिजीकल फिटनेस बनाये रखने के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और पब्लिक सम्पर्क बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसी सलाह भी बातचीत के दौरान दी। भारतीय पुलिस सेवा के जिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य सचिव से सौजन्य भेंट की। उनमें भारतीय पुलिस सेवा बेच 2021 के आकाश कुमार शुक्ला, अमन कुमार रमनकुमार झा, रविन्द्र कुमार मीना, रोहित कुमार शाह और उदित पुष्कर और बेच 2020 के चिराग जैन और उमेश प्रसाद गुप्ता शामिल है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.