Media24Media.com: अपेक्स बैंक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अपेक्स बैंक. Show all posts
Showing posts with label अपेक्स बैंक. Show all posts

प्रदेश के सभी सहकारी बैंकों को किया जाए आदर्श बैंक के रूप में विकसित : मंत्री केदार कश्यप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री कश्यप ने बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी सहकारी बैंकों को आदर्श बैंक के रूप में विकसित किया जाए। किसान धान विक्रय के बाद स्वयं का पैसा निकालने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगाकर खड़े रहते हैं। इससे शासन की छवि खराब होती है।

उन्होंने अधिकारियों को सभी बैंकों में पैसा निकालने आने वाले किसानों के लिए प्राइवेट बैंक की तरह पंखे और छाया-पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप ‘सहकार से समृद्धि’ को साकार करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए और इसका बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। मंत्री कश्यप ने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों को तत्कालिक रूप से राशि उपलब्ध कराने के लिए माइक्रो एटीएम सुविधा को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को तत्कालिक रूप से जरूरत के लिए उपार्जन केन्द्र में राशि मिल सके।

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खाद-बीज वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों की मांग के अनुरूप खाद-बीज का वितरण किया जाए। सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज का भंडारण हो। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खाद-बीज के संबंध में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में अनियमितता करने वालों के खिलाफ केवल राशि वसूली तक की कार्यवाही न हो, उन पर सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। मंत्री कश्यप ने कहा कि धान उपार्जन वर्ष 2023-24 के समितियों में शेष धान का शीघ्र उठाव कर लिया जाए तथा लेखा मिलान भी सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2 हजार 735 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से राज्य के 24.72 किसानों से 144.92 लाख मीटरिक टन धान का उपार्जन किया गया था, इसके एवज में किसानों को समर्थन मूल्य के रूप में 31 हजार 665 करोड़ 18 लाख रूपए तथा कृषक उन्नति योजना के तहत 13 हजार 260 करोड़ 55 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। कुल उपार्जित धान में से 141.92 लाख मीटरिक टन धान मिलर्स द्वारा उठाव कर लिया गया है तथा 2.48 लाख मीटरिक टन धान विपणन संघ के संग्रहण केन्द्रों में भेजा गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में 0.52 लाख मीटरिक टन धान शेष है, जिसका तेजी से उठाव किया जा रहा है। इसके साथ ही विपणन संघ एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मध्य लेखा मिलान का कार्य जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध है। इस खरीफ वर्ष में किसानों की मांग के अनुरूप 9 लाख 13 हजार 310 मीटरिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरूद्ध 6 लाख 96 हजार मीटरिक टन खाद का भंडारण समितियों में किया गया है तथा 5 लाख 61 हजार 733 मीटरिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। गत वर्ष इसी अवधि में 4 लाख 58 हजार मीटरिक खाद का वितरण किसानों को किया गया था। ज्यादा से ज्यादा किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

मंत्री कश्यप ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रिकॉगनाईज्ड चार्टेडेड एकाउंटेड के माध्यम से जल्द सहकारी समितियों का ऑडिट कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने गड़बड़ी को उजागर करने और विभाग में पारदर्शिता लाने हेतु ऑडिट व्यवस्था को दुरूस्थ करने के सुझाव भी दिए और कहा कि सहकारी समितियों में शत-प्रतिशत कम्प्यूटीकरण का कार्य किया जाए। उन्होंने नवगठित प्राथमिक साख सहकारी समितियों में गोदाम सह-कार्यालय निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द निर्माण कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने खेतों में रासायनिक दवाईयों के छिड़काव हेतु ड्रोन पद्धति को अपनाने पर भी बल दिया। मंत्री कश्यप ने शक्कर कारखानों की समीक्षा करते हुए कहा कि कारखानों को लाभकारी बनाने और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

उन्होंने इस मौके पर कम्प्यूटीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहकारी समितियों और बैंकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पंजीयक सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा, मार्कफेड के प्रबंध संचालक रमेश शर्मा सहित अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आरंग में आरूग मार्ट का हुआ शुभारंभ, अब प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

No comments Document Thumbnail

 आरंग। अंचल के किसानों ने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा शुद्धता एव जैविक उत्पाद संबंधी खाद्य सामग्रियां सुलभता से उपलब्ध कराने नगर के पुरानी मंडी प्रांगण में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता एवं आरुग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का शुभारंभ किया।


जिसमें द्वारिका साहू  संचालक अपेक्स बैंक रायपुर , देवनाथ साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति आरंग, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, श्रीमती अनिता थानसिंग साहू सभापति  जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, डॉ. अजय वर्मा निर्देशक विस्तार सेवाएं  इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. विवेक त्रिपाठी संचालक अनुसंधान इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर प्रमुख अतिथि रहें। इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर में आरूग मार्ट खुलने से प्राकृतिक खेती और जैविक प्रोडक्ट की सुलभ उपलब्धता से क्षेत्र व नगरवासियों को लाभ होगा। सुलभता से शुद्ध खाद्य सामग्रियां उपलब्ध होने से लोग जैविक उत्पाद का अधिक से अधिक उपयोग कर सकते हैं। जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। वर्तमान में अधिकतर खाद्य पदार्थों में रासायनिक खाद के उपयोग से विषाक्त हो चुके हैं।

जैविक उत्पाद के उपयोग से लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी होगा।कार्यक्रम के आयोजन-संयोजन में ईश्वरी साहू, ओमप्रकाश सेन, दूजेराम धीवर, देवीदयाल यादव, तेजराम यादव, सुषमा पटनायक, श्रीमती हेमलता पटेल सहित पहचान महिला समूह के महिलाओं का रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अंचल की किसानों की उपस्थिति रही।

धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज : अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर में बुधवार 3 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ उपस्थित थे। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर  अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक के. आर. साहू, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के. एन. कांडे, डीजीएम व प्रशिक्षण संस्थान निदेशक भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, एजीएम एल. के. चौधरी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक ए. के. लहरे और अधिकारीगण मौजूद थे। अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक के. आर. साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया गया।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा 725 नवीन सहकारी सोसाइटी गठित की गई है और इनके लिए नवीन भवन कार्यालय सह- गोडाउन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत भी की गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज आया। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा 2058 समितियों को पिछले वर्ष 230 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इन सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने से छत्तीसगढ़ का सहकारिता आंदोलन वास्तविक तौर पर सुदृढ़ हुआ है। छत्तीसगढ़ में कृषि ऋण का प्रवाह बढ़ा है। फसल वर्ष 2022-23 में को-आपरेटिव्ह बैंको के जरिये छत्तीसगढ़ के 14 लाख किसानों को 6527 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कृषि ऋण बाटा गया। सोसाइटियों के अधीन 2617 उपार्जन केंद्रों में रिकार्ड मात्रा  107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी किया गया। इसके लिए प्रदेश के 23 लाख किसानों को उनके बैंक खाते में 21962 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

चन्द्राकर ने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अब तक लगभग एक हजार प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त सीजीएम के आर साहू का मध्यप्रदेश की सहकारिता क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव रहा है। इसके साथ ही वे कुशल प्रशासक रहे है। के आर साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के को-आपरेटिव्ह बैंको के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने से उनके प्रसाशनिक कार्यकलापो और बैंकिंग कार्य कुशलता में वृद्धि होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.