Media24Media.com: अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल. Show all posts
Showing posts with label अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल. Show all posts

अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले सीएम बघेल, डाटा मिलेगा तब लेंगे नियमित करने का फैसला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बजट से निराश होकर प्रदेश के अनियमित कर्मचारी अब बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। बता दें कि कर्मचारी संगठनों को नियमित किए जाने की उम्मीद थी। कर्मचारियों की नाराजगी और आंदोलन करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने विभागों से जानकारी मांगी है, जानकारी ही नहीं मिली है तो कैसे फैसला किया जाए।


बता दें कि मुख्यमंत्री आज गुरुवार को रायपुर से दंतेवाड़ा फाल्गुन मड़ई के लिए रवाना हुए। इससे पहले हैलीपैड पर मीडिया को जवाब देते हुए बोले- हम किसी को आंदोलन करने से नहीं रोकते, मगर इस बार सत्र में सवाल उठा है। पिछले सत्रों में सवाल उठाए गए थे अनियमित कर्मचारियों के बारे में। अभी तक विभिन्न विभागों से संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियों के लिए समिति बनी।

बैठकें हो चुकी है जानकारी मांगी गई है। अभी तक 24 विभागों की जानकारी आई है। करीब 22 विभागों से जानकारी नहीं आई है। पूछा गया है कि कर्मचारी की किस कैटेगरी में भर्ती हुई, क्या पद है जब तक पूरा डाटा नहीं आएगा उसमें विचार कैसे किया जा सकता है, जब पूरी जानकारी आएगी तो विचार करेंगे। वहीं अनियमित कर्मचारी मोर्चा का कहना है कि अंतिम बजट हमारे जैसे कर्मचारियों के लिए निराशाजनक है।

इधर कर्मचारी संगठनों में गुस्सा

अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक गोपाल साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अंतिम बजट हमारे जैसे कर्मचारियों के लिए निराशाजनक है। ने अपनी अंतिम बजट में अनियमित कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान न कर इनके अधिकारों और सपनों को कुचले का काम किया है। इसलिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए 12 मार्च को नया रायपुर के धरना स्थल तुता में अनियमित कर्मचारी सभा का आयोजन किया जाएगा।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.