Media24Media.com: अजीत जोगी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अजीत जोगी. Show all posts
Showing posts with label अजीत जोगी. Show all posts

युवाओं से भेंट-मुलाकात : किस्सा तब का जब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शक्ति के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा-

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर

जांजगीर-चांपा जिले की युवा भारती देवांगन ने कहा कि मैं बीएससी फाइनल की छात्रा हूं। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने छात्राओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उसने बताया कि कन्या महाविद्यालय जांजगीर का एक मात्र विद्यालय है, यहां कमरो की कमी है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की संख्या और कमरे की जानकारी ली और कलेक्टर को 4 और कमरे बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही फिजिक्स और जूलॉजी का सत्र शुरू होगा।

अजीत जोगी पर मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर अमित जोगी ने किया पलटवार कहा - राजनीतिक जन्मदाता थे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर में दिए गए बयान पर अमित जोगी ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा था कि अजीत जोगी पार्टी छोड़कर नहीं जाते तो कांग्रेस की सरकार न बनती । इसका जवाब देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि जिस तरह हर समय अजीत जोगी को याद करते हैं, उससे अजीत जोगी के महत्व का पता लगता है।


अमित जोगी ने कहा कि भूपेश बघेल बिलासपुर आकर स्वर्गीय ‘जोगी जी’ के विषय में जो बातें कही उसका जवाब देने जोगी जी तो हमारे बीच हैं नही। लेकिन एक बात साफ हो गया है कि आप सोते जागते अभी भी ‘जोगी जी’ को ही याद करते हैं खास तौर पर बिलासपुर आकर। इससे बिलासपुर क्षेत्र में जोगी जी के प्रभाव का भी पता चलता है।

मतलब ‘जोगेरिया’ आप को छोड़ नही रहा है। उन्होंने ने आगे कहा कि दो दशक पूर्व से कांग्रेस आलाकमान के शीर्ष नेतृत्व को राजनीति का अ,ब और स सहित क्या बोलना है ये तक सिखाने वाले जोगी जी हैं।

वर्तमान मंत्रिमंडल में अधिकतर मंत्रियों के राजनीतिक जन्मदाता दिवंगत ‘जोगी जी’ ही हैं। इसीलिये वो ससम्मान धन्यवाद के पात्र तो हैं ही। अधिकारी-कर्मचारी और मित्रमंडल सब कहते हैं कि जोगी जी के छत्तीसगढ़वाद हो या बासी-बिहान मुख्यमंत्री जोगी जी की कॉपी करते हैं। कॉपी करना कोई गलत नही है लेकिन कॉपी कॉपी होती है और ओरिजिनल ओरिजिनल।

अमित जोगी ने कहा सबसे महत्वपूर्ण बात, समय का कोई स्थाई पता नही होता। इसलिए अहंकार को सत्कार में बदलिये और दिवंगत व्यक्तियों का आदर करना सीखिये। इसी अहंकार ने कांग्रेस को देश में 400 से 40 सीटों में लाकर पटक दिया। छत्तीसगढ़ में भी 70 से 7 में आने में देर नही लगेगी।


अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू और अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मरवाही उपचुनाव के दौरान ऋचा जोगी का अनुसूचित जनजाति वर्ग का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया था। उसी मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर आज बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मुंगेली में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे की सूचना पर यह प्रकरण दर्ज हुआ है। 


ऋचा जोगी को मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह में ऋचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। आज दर्ज हुए प्रकरण के बाद ऋचा जोगी को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। वहीं, कांकेर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला आज दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.