Media24Media.com: अजय चंद्राकर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अजय चंद्राकर. Show all posts
Showing posts with label अजय चंद्राकर. Show all posts

भाजपा में शामिल होंगी राधिका खेड़ा! अजय चंद्राकर ने कहा, बीजेपी में स्वागत है...

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हुई बदसलूकी से आहत कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने कल शाम पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि राम लला दर्शन के कारण उनका विरोध हो रहा था। उन्हें धक्का दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।


वही दूसरी तरफ भाजपा ने इस मुद्दे को लपक लिया था। भाजपा के नेताओं ने खुलकर राधिका खेड़ा का समर्थन किया, उन्हें न्याय का भरोसा भी दिया। राधिका ने इस संबंध में पार्टी के बड़े नेताओं को भी खत लिखा था लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिलने से आहत राधिका खेड़ा ने इस्तीफा दे दिया।

वही अब राधिका खेड़ा के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताया जा रही हैं। हालाँकि खुद उन्होंने इसके संकेत नहीं दिए हैं। इस बारे में मीडिया ने विधायक अजय चंद्राकर से चर्चा की हैं। पूछा गया कि क्या राधिका खेड़ा पार्टी प्रवेश कर रही हैं? इसपर चंद्राकर ने कहा हर राष्ट्रवादी का बीजेपी में स्वागत है। जो राष्ट्र को प्रेम करता है उसका बीजेपी में स्वागत है। सुशील आनंद शुक्ला पर एफआईआर की मांग पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एफआईआर कराया जाना चाहिए, इस पर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी हैं।


अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कवासी लखमा नजर नहीं आते, परिणाम BJP के पक्ष में

No comments Document Thumbnail

 CG Politics: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी की सभा का फोटो देख लें. कांग्रेस से किसी के भी आने-जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. कांग्रेस मुकाबले से बाहर हो चुकी है. आज कांग्रेस में अंतर्कलह रोकने के लिए कमेटी बनी है. कांग्रेस में कांग्रेसी ही नहीं रहना चाहते. चुनाव किसकी ताकत पर लड़ेंगे. कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कसा तंज कि भारत को अपमानित और सत्ता पाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है. आप लोग गणित समझिए. एक लाख गरीब महिलाओं को देंगे बोल रहे हैं. पी चिदंबरम ने पूरा गुणा भाग किया है, ऐसा टीएस सिहदेव का कहना है.


पूर्व मंत्री ने कहा कि सकल बजट से ज्यादा पैसे तो बांटने वाले हैं. ऐसे अनाप-शनाप बात बोलते है. मैं तो कहूंगा कि “नशे में बात कहते हैं.” कुछ भी बोलना. कुछ भी अनुमान लगाना. कुछ भी अपमानित करना. बीजेपी 50 साल तक विपक्ष में रही. लेकिन देश के खिलाफ नहीं गई.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल ने फैसला पढ़ लिया. भूपेश बघेल के पास कौन सा एंटीना है. सर्वोच्च न्यायालय का पूरा फैसला आने दीजिए. बहुत से कयास उसमें लगाए गए हैं. समाचार पत्र में भी बहुत सी बात कही गई है. इसलिए एक टिप्पणी से और एक विषय में बोलने से हम उसे संपूर्ण नहीं मान सकते.

Chhattisgarh Chunav 2023 - बघेल अपने 'शेरपा' मंत्री चौबे पर कार्रवाई करें : अजय चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Chunav 2023 : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र चौबे के धान खरीदी को लेकर दिए गए बयान पर ट्वीट कर कटाक्ष किया है। चंद्राकर ने कहा है कि कांग्रेस शोषित छत्तीसगढ़ के मंत्री 'शेरपा' रवीन्द्र चौबे ने 3,600 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की बात कही है, जबकि 'शेरपा' को उसका अधिकार नहीं होता। 


चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंत्री चौबे पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है। 

चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मायावी है। धान खरीदी के मामले में प्रदेश सरकार अब यह भ्रम फैला रही है कि कांग्रेस की सरकार आने वाले पाँच सालों में धान की कीमत 3,600 रुपए प्रति क्विंटल देगी। यह तभी संभव होगा कि जब केंद्र सरकार धान का समर्थन मूल्य प्रतिवर्ष 6 प्रतिशत की दर से पाँच साल में 30 प्रतिशत बढाएगी,जैसा की अब तक बढ़ाती आई है अर्थात, छत्तीसगढ़ की सरकार ने यह मान लिया है कि पहले भी मोदी सरकार ही किसानों को पैसा देती रही है और आगे भी मोदी सरकार ही देगी।


सदन में गूंजा 'किलोल' पत्रिका खरीदी मामला, चंद्राकर बोले – मैं भी स्कूल शिक्षा मंत्री था,मेरे समय में गड़बड़ी हुई होगी तो मैं भी जेल चला जाऊंगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किलोल पत्रिका की खरीदी का मामला शुक्रवार को सदन में खूब गूंजा। अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब पर सदन ऐसा गरमाया, कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मंत्री से इस पत्रिका के संबंध में पूरी जानकारी तलब कर ली।


चरणदास महंत ने शिक्षा मंत्री को निर्देश दिया है कि वो पत्रिका की खरीदी, स्कूलों में आजीवन सदस्यता, सदस्यता राशि सहित तमाम बिंदुओं पर जानकारी तलब की है। 

शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे से अजय चंद्राकर ने सवाल पूछा कि किलोल पत्रिका की स्कूल में खरीदी का आदेश किसने दिया और आजीवन सदस्यता को लेकर क्या निर्देश जारी किया गया है। जवाब में मंत्री ने बताया कि एमडी ने खरीदी का आदेश दिया है।

रविंद्र चौबे ने बताया कि पूर्व में भी सरकारें पत्र-पत्रिकाएं खरीदने के लिए आदेश देती रही है। ऐसे पत्र पत्रिकाओं की खरीदी के लिए समय समय पर आदेश जारी होते रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने मासिक बाल पत्रिका किलोल की खरीदी और अनिवार्यता को लेकर किये सवाल खड़े. टीए मद से खरीदी हो रहे पत्रिकाओं को लेकर मांगी जानकारी. चंद्राकर ने कहा मैं भी स्कूल शिक्षा मंत्री था, जांच करवा लीजिए, अगर मेरे समय में गड़बड़ी हुई होगी तो मैं भी जेल चला जाऊंगा।  

स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा- जांच की बात नहीं है, समय आने पर कौन कहा जायेगा ये बाद कि बात है. किलोल पत्रिका खरीदी के लिए निर्देश दिए गए हैं. अन्य पत्रिकाओं के लिए भी निर्देश दिए गए हैं. कोई छुपाने की बात नहीं है. भाजपा सरकार के समय तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय से सम्बंधित पत्रिकाएं भी खरीदी जाती थी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-किसी प्रकार की अनियमितता है तो जांच करा लीजिए।  स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा-स्कूलों में इस तरह की पत्रिकाएं खरीदी ही जाती है, इसमें किस बात की जांच की जाये। जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने एक हफ्ते में इस मसले की पूरी जानकारी विभागीय मंत्री से तलब की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में पूरी जानकारी उन्हें उपलब्ध करायी जाये।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.