Media24Media.com: अंतरराष्ट्रीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अंतरराष्ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label अंतरराष्ट्रीय. Show all posts

महासमुंद का तीरंदाजी में शिखर की ओर सफर, सपनों को साध्य बनाने की कहानी - महासमुंद से अंतर्राष्ट्रीय पटल तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला आज खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान गढ़ रहा है। खासकर तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेल प्रतिस्पर्धी में जिले के 23 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने देश की प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में प्रशिक्षण लेकर न केवल अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि जिले, राज्य और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

पद्मा साहू की प्रेरणादायक उड़ान

महासमुंद की पद्मा साहू, भारतीय खेल प्राधिकरण बहालगढ़, सोनीपत (हरियाणा) में दाखिला पाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी शुरुआत भी महासमुंद की धरती से ही हुई थी।

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर चमके महासमुंद के सितारे

38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में महासमुंद की चांदनी साहू ने तीरंदाजी में व्यक्तिगत इंडियन राउंड में रजत पदक तथा टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 3,20,000 रूपए (रजत) और 1,20,000 रूपए (कांस्य) की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

31वीं सीनियर, 44वीं जूनियर और 40वीं सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाड़ियों चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, पद्मा साहू, जया साहू, नवलीन कौर, तोरण यादव, कमलेश साहू आदि ने हिस्सा लेकर जिले की प्रतिभा का प्रमाण दिया।

प्रशिक्षण केंद्रों में महासमुंद के सितारे

साईं रायपुर एवं कोदूराम वर्मा खेल अकादमी, रायपुर में 11 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं। खेलो इंडिया सेंटर, बिलासपुर में 11 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कुल मिलाकर 23 खिलाड़ी देश व राज्य की शीर्ष खेल अकादमियों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण ले रहे हैं।

यहीं से हुई शुरुआत - जिला स्तरीय केंद्रों का योगदान

एकलव्य आवासीय विद्यालय, भोरिंग, बॉल आश्रम, बिहाझर बागबाहरा में जहां एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील भोई, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. पुरेन्द्र चंद्राकर, पिरित साहू व अन्य प्रशिक्षकों के नेतृत्व में खिलाड़ियों को तराशा गया।

स्कूल स्तर से उठाया गया कदम

पीएम आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा, बसना, शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय बकमा, कोमाखान, खोपली जैसे शालाओं में तीरंदाजी को बढ़ावा देकर छात्र-छात्राओं को शुरुआती मंच प्रदान किया गया।

खिलाड़ियों की सफलता में कलेक्टर विनय लंगेह का मार्गदर्शन एवं युवा कल्याण विभाग, SAI, भारतीय आर्चरी संघ, कैफीन होम लिमिटेड रायपुर व खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे का भी विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से संसाधनों, प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों और अकादमी प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ।


छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों के लिए बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का मौका खोलेगा सीसीपीएल – अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार की शाम नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। साव ने कहा कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे हुए हैं। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का रास्ता खोलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और सचिव मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

 

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों की ली बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने आज विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विभाग के साथ जुड़कर कार्य करने वाले अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संस्थाओं तथा गैर-शासकीय संगठनों (एनजीओ) की बैठक ली। उन्होंने नवा रायपुर के स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शासकीय अस्पतालों के माध्यम से इलाज मुहैया कराने के लिए विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा और राज्य एनजीओ नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन भी बैठक में शामिल हुए। डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, जपाइगो, आईपीएएस, यूएनडीपी, यूएसएडी, एविडेंस एक्शन, टाटा ट्रस्ट, परिमल स्वास्थ्य, न्यूट्रिशियन इंटरनेशनल और क्योर इंटरनेशनल सहित अनेक गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बैठक में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस साल की थीम ‘हेल्थ फ़ॉर आल’ को साकार करने सभी सहयोगी संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की। उन्होंने सभी संस्थाओं को लोगों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डब्ल्यूएचओ के उरया नाग ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘हेल्थ फ़ॉर आल’ के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।

प्रसन्ना ने प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं और एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने बैठक में शामिल विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में जमीनी स्तर पर यदि कोई कमी दिखाई दे, तो वे इससे विभाग को अवगत कराएं, ताकि कमियों-खामियों को दूर कर नागरिकों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। उन्होंने आईएमआर और एमएमआर की दर घटाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने प्रदेश में हो रहे डेथ ऑडिट का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने भी कहा।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं और गैर-शासकीय संगठनों द्वारा संचालित कार्यक्रमों की कार्ययोजना व गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए सुझाव भी रखे। प्रदेश में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय संस्थाएं तथा गैर-शासकीय संगठन कैंसर, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीबी, फाइलेरिया, वयोवृद्ध स्वास्थ्य, मेडिकल आक्सीजन सर्विसेज सपोर्ट तथा गैर-संचारी रोगों के निदान में अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में भी योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दर्शकों के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद उठाया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का दर्शकों के साथ लुत्फ उठाया। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने मैच के दौरान अपने स्टैण्ड से खड़े होकर दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी, विधायक मोहन मरकाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 12 तारीख़ से टिकट ऑनलाइन मिलेंगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडीयम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री 12 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। भारत न्यूजीलेंड के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच की तैयारियाँ पूरी तेजी से की जा रही है। आज स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक की। 

इस बैठक में सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर अधिकारियों का विशेष ज़ोर रहा। कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों को मैच के लिए शहर में भी पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने का सुझाव दिया। बैठक में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, ज़िला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सभी ज़रूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और ज़िला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बात की। स्टेडियम की साफ़ सफ़ाई, कुर्सियों की मरम्मत से लेकर वालंटियर्स और सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ़ के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। स्टेडियम की फ़्लड लाइटस में भी हेलोजन बल्ब की जगह एलईडी लगा दो गई है।

मैच के दौरान स्टेडियम परिसर के आसपास पार्किंग व्यवस्था के लिए ज़रूरी तैयारियों पर भी बैठक में बात हुई। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाईट आदि के साथ सुरक्षा के इंतजाम, स्टेडियम परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई मित्र और अन्य जरूरी मशीन तथा उपकरणों की व्यवस्था,पार्किंग स्थलों के समतलीकरण, विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगो और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज आदि लगाने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल, दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने वर्धा प्रवास के क्रम में आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव-2022 में शामिल हुईं। उन्होंने पहला दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वर्धावासियों के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा आरोग्य दीप पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय सहित वर्धा नगर को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है, जो गांधी के दैदीप्यमान भारत का बोध कराता है।



राज्यपाल सुश्री उइके दैदीप्यमान विश्वविद्यालय परिसर की भव्यता देखकर अभिभूत हुईं और वर्धावासियों तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों की रोशनी ने ही पूरे विश्व को वास्तविक भारत का दर्शन कराया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव एक स्वर्णिम पल है और यह मेरी स्मृतियों में चिरस्थाई रहेगा। भारत के अंतिम जन को गरिमामयी और सम्मानपूर्ण जीवन की प्राप्ति, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न और आरोग्य समाज के सपने के संकल्प का यह दीपोत्सव सतत स्मरण कराता है।

 राज्यपाल सुश्री उइके ने विश्वविद्यालय द्वारा सत्य, सद्भाव, आरोग्य, स्वच्छता और शांति के लिए 5 दीपक जलाने के आह्वान की भी प्रशंसा की और लोगों से सहयोग का आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद रामदास तड़स, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रजनीश कुमार शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और वर्धा नगरवासी उपस्थित थे।

कुश्ती प्रतियोगिता में आकाश ने जीता गोल्ड मैडल : गोल्ड जीतने के बाद संसदीय सचिव से की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम नारा निवासी आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पादक जीतकर समाज व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। सोमवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर उन्होंने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जहाँ संसदीय सचिव चंद्राकर ने आकाश का सम्मान किया।सोमवार को आकाश चंद्राकर संसदीय सचिव निवास पहुंचे। जहां संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की।



इस दौरान आकाश ने बताया कि अर्बन गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 9 सितम्बर से कुश्ती प्रतियोगिता का काइट कॉलेज विधानसभा रोड नरदहा छत्तीसगढ में आयोजित किया गया था। इसमें कुल 22 मैचेस खेले गए। जिसमें केरल, गुजरात, हरियाणा सहित पांच राज्य के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इसमें छत्तीसगढ़ से 22 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम नारा के कुश्ती खिलाड़ी आकाश चंद्राकर पिता प्रहलाद चंद्राकर ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश के साथ ही गांव परिवार का नाम रौशन किया। आकाश की इस उपलब्धि पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उनका सम्मान किया।

साथ ही समाज को गौरवान्वित करने वाले आकाश भाई के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आकाश की इस उपलब्धि पर समाज के सेवनलाल चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, केशव चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, अमर चंद्राकर, चमन चंद्राकर, मगन चंद्राकर, कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, चुड़ामणी चंद्राकर, अमन चंद्राकर, राजू चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, धर्मेंद्र चंद्राकर, शंकरलाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, तारा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, शशि चंद्राकर, देवेन्द्र चंद्राकर आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.