Media24Media.com: #newsinChhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #newsinChhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label #newsinChhattisgarh. Show all posts

Mahasamund Crime : जोबा में मां-बेटी-बेटा की हत्या, जमीन विवाद बना काल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द: जिला मुख्यालय महासमुन्द से 17 किमी दूर जोबा गांव में आज सुबह तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में माँ-बेटी और बेटा शामिल हैं। हत्या की वजह जमीन विवाद है। वहीं चार अन्य घायल हैं। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बीएमओ डॉ विपिन रॉय ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया जा रहा है।





आरोपी













यह भी पढ़ें : –आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल





तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव की यह घटना है। आज सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे तो लहूलुहान पड़े लोगों को देखा। पुलिस को सूचित किया। घायलों को 108 से तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पारिवारिक जमीन विवाद पर हत्या की यह वारदात हुई है। 40 वर्षीय जागृति पति ओस कुमार, उसकी 16 साल की बेटी टीना और नौ साल का बेटा मनीष को मार डाला गया है। धारदार हथियार से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस गांव के ही परस गायकवाड़ (62) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस बल बड़ी संख्या में घटनास्थल पर तैनात किया गया है।





एक ही परिवार के चार घायल





मरने वाले परिवार के ही चार सदस्य घायल हैं। इनमें मृतक जागृति के पति ओस कुमार (43), ओस कुमार की बुजुर्ग माता अनार बाई (65), और ओस कुमार के दो संतान ओमन (20) और गीतांजलि उर्फ कोंदी (18) घायल हैं। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है।





















जागृति के पहले पति की हुई थी हत्या





गांव के जानकार सूत्रों का कहना है कि मृतका जागृति (40) की ओस कुमार दूसरा पति है। उसके पहले पति की भी हत्या हुई थी। जमीन-जायदाद को लेकर किस तरह का विवाद था? आए दिन आपस में झगड़ा होता था। सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल, पुलिस मार्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.