Media24Media.com: #major surrender in Bastar

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #major surrender in Bastar. Show all posts
Showing posts with label #major surrender in Bastar. Show all posts

बस्तर में तीसरी बड़ी सरेंडर कड़ी- रामधेर समेत 50 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

No comments Document Thumbnail

 पखांजूर। उत्तर बस्तर में सक्रिय माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। सीसी (सेंट्रल कमेटी) मेंबर रामधेर ने अपने 50 साथियों के साथ महला कैंप में आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों पर मिलाकर करीब 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था।


जानकारी के अनुसार, पखांजूर से करीब 20 किलोमीटर दूर महला कैंप में सुबह से ही सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई। इसी दौरान रामधेर ने अपने साथियों के साथ हथियार डालते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की।

रामधेर का संगठन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। बड़े नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति और रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद यह नक्सली सरेंडर की तीसरी बड़ी कड़ी मानी जा रही है।

पहले 210 नक्सलियों ने किया था सामूहिक आत्मसमर्पण

17 अक्टूबर को बस्तर पुलिस लाइन ग्राउंड में 210 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव मौजूद थे। उस वक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 153 हथियार भी जमा किए थे, जिनमें AK-47, SLR, INSAS और ग्रेनेड लॉन्चर जैसी राइफलें शामिल थीं।

सरकार बोली– नक्सल उन्मूलन के अंतिम चरण में पहुंचा बस्तर

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत प्रदेश में नक्सलवाद तेजी से कमजोर हुआ है। उत्तर बस्तर अब लगभग नक्सल समस्या से उबर चुका है। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ बड़े नक्सली लीडर भी सरकार के संपर्क में हैं, जिनका आत्मसमर्पण जल्द संभव है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.