Media24Media.com: #Yogi Adityanath ultimatum

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Yogi Adityanath ultimatum. Show all posts
Showing posts with label #Yogi Adityanath ultimatum. Show all posts

योगी आदित्यनाथ का अल्टीमेटम: त्योहारों में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा, “दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रव फैलाने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा ऐसी हरकत करने की सोच भी नहीं पाएंगे।”

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, योगी ने निर्देश दिए कि:-

उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
अशांति फैलाने के मास्टरमाइंड की पहचान की जाए।
उनकी संपत्तियों की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.