Media24Media.com: #West Bengal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #West Bengal. Show all posts
Showing posts with label #West Bengal. Show all posts

West Bengal : आधी रात सियासी संग्राम: स्ट्रांग रूम पहुंचीं ममता, EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर हंगामा

No comments Document Thumbnail

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले राज्य में सियासी तनाव चरम पर पहुंच गया। गुरुवार देर रात कोलकाता के भवानीपुर स्थित सखावत मेमोरियल स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर पर भारी हंगामा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं। उन्होंने EVM मशीनों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम में रखी EVM मशीनों के साथ हेरफेर की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि वोटों से छेड़छाड़ की गई तो वह आखिरी सांस तक इसके खिलाफ लड़ेंगी। दक्षिण कोलकाता स्थित काउंटिंग सेंटर में वह करीब चार घंटे रहीं और रात करीब 12 बजे बाहर निकलीं।

भवानीपुर सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है, जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती दौर में ममता बनर्जी को स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश से रोका गया, लेकिन बाद में उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी गई। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर (RO) से मुलाकात कर चुनाव नियमों का हवाला दिया। नियमों के अनुसार उम्मीदवार और अधिकृत चुनाव एजेंट सील किए गए कमरे तक जा सकते हैं, लेकिन भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होती।

बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और एजेंटों से अपील की कि वे मतगणना केंद्रों पर सतर्क रहें, लेकिन किसी प्रकार का विवाद न करें।

इस दौरान काउंटिंग सेंटर के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच भी तनावपूर्ण स्थिति बन गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के झंडे लगी एक मिनी ट्रक को रोकते हुए आरोप लगाया कि वाहन में नकली EVM मशीनें लाई जा रही हैं। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

इधर, उत्तरी कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर भी तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और EVM सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

4 मई को होने वाली मतगणना से पहले बंगाल में राजनीतिक माहौल बेहद गरमाया हुआ है। सभी दल स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर नजर बनाए हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.