Media24Media.com: #Vision 2047

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Vision 2047. Show all posts
Showing posts with label #Vision 2047. Show all posts

विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर चर्चा, कांग्रेस की अनुपस्थिति पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताई नाराजगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर हुई अहम चर्चा से कांग्रेस के दूर रहने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश के विकास और आने वाले दशकों की दिशा तय करने का अवसर हो, तब विपक्ष का सदन से बाहर रहना समझ से परे है। उन्होंने कहा, “यह कैसा विपक्ष है, जो छत्तीसगढ़ के आगे बढ़ने की प्रक्रिया में शामिल ही नहीं होना चाहता। विपक्ष को सदन में बैठकर सही-गलत हर पहलू पर बहस करनी चाहिए थी। कांग्रेस की यह उदासीनता बेहद निराशाजनक है।”

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। विजय शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन ने पार्टी में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और उनके विचारों में हमेशा स्पष्टता रही है। “अपने फैसलों पर अडिग रहना मैंने उनसे सीखा है। हमारे बीच काम करने वाले किसी व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन के आत्मविश्वास को बढ़ाता है,” उन्होंने कहा।

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस की महारैली के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी उप मुख्यमंत्री ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस जनता के बीच अपनी जमीन खो देती है, तब वह ईवीएम को निशाना बनाने लगती है। विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “जब कांग्रेस जीतती है, तब ईवीएम सही होती है और हारते ही वही ईवीएम गलत हो जाती है। अगर कोई प्रणाली गलत है, तो उसे साबित करना चाहिए।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.