Media24Media.com: #VaidyaFoodProducts

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #VaidyaFoodProducts. Show all posts
Showing posts with label #VaidyaFoodProducts. Show all posts

Mahasamund: वैद्या फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार देर रात महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट में छापेमारी की। करीब तीन एकड़ में संचालित इस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पनीर का उत्पादन किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रशासनिक टीम ने मौके से पनीर के सैंपल लिए और करीब 300 किलोग्राम पनीर को सील कर दिया।


एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम को फैक्टरी में बड़ी मात्रा में तैयार पनीर मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी में पनीर की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने देर रात कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद नकली या मिलावटी पनीर के कारोबार पर शिकंजा कसने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जब्त पनीर मानकों के अनुरूप है या नहीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.