Media24Media.com: #US-Iran War

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #US-Iran War. Show all posts
Showing posts with label #US-Iran War. Show all posts

डील नहीं, अब जंग के संकेत? बहरीन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमला

No comments Document Thumbnail

 वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। शांति समझौते की संभावनाओं के बीच बुधवार को ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप समेत कई रणनीतिक ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।


अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान द्वारा दागी गई अधिकांश मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं या रास्ते में ही नष्ट कर दी गईं। वहीं बहरीन की ओर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन की संयुक्त वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया।

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा अमेरिकी 5वीं फ्लीट के मुख्यालय और क्षेत्र में स्थित एयरबेस पर हमले के दावे किए गए हैं, लेकिन अमेरिकी सेना पर किया गया कोई भी हमला सफल नहीं रहा। अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

हमलों के बाद कुवैत में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देश के कई हिस्सों में अलार्म बजाए गए और नागरिकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। कुवैती सेना ने एक्स पर जारी संदेश में कहा कि वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल और ड्रोन हमलों को निष्क्रिय करने में जुटी हुई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब अमेरिका और ईरान की अगली रणनीति पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं संभले तो यह टकराव पूरे पश्चिम एशिया में व्यापक अस्थिरता का कारण बन सकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.