Media24Media.com: #UPPolice

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #UPPolice. Show all posts
Showing posts with label #UPPolice. Show all posts

डॉक्टर पति की हैवानियत: पत्नी को नशीला पदार्थ देकर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 42.5 लाख

No comments Document Thumbnail

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़िता महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ हत्या के प्रयास, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।


पीड़िता (35 वर्ष) का आरोप है कि उसका पति उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता था और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लेता था। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने अब तक पीड़िता से 42.50 लाख रुपये (फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 32.50 लाख और अन्य 10 लाख रुपये) हड़प लिए।

50 लाख के खर्चे के बाद भी फॉर्च्यूनर की मांग

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 29 नवंबर 2019 को छत्तीसगढ़ निवासी डॉक्टर से हुई थी। शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और फॉर्च्यूनर कार की मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

दूसरी शादी और जान से मारने की कोशिश

इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी पति का कई अन्य महिलाओं से संबंध है और उसने एक अन्य महिला डॉक्टर से बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर आरोपी पति और ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की तथा गले में रस्सी बांधकर पंखे से लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची।

पुलिस जांच शुरू

पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.