Media24Media.com: #Theft Case Retired ASI

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Theft Case Retired ASI. Show all posts
Showing posts with label #Theft Case Retired ASI. Show all posts

बारात में गया परिवार, सूने घर में फिर चोरी - रिटायर्ड ASI के मकान को दोबारा बनाया निशाना

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के सूने घर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बना लिया। खास बात यह है कि इससे पहले भी इसी मकान में बड़ी चोरी हो चुकी है।


जानकारी के अनुसार, गलेटबिन कुमार अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बालको स्थित साईं मंगलम भवन में बारात लेकर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद पड़े घर में धावा बोल दिया। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा संदिग्ध स्थिति में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर करीब 20 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी समेत मेहमानों का सामान लेकर फरार हो गए। वास्तविक नुकसान का आंकलन परिवार के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

CCTV से छेड़छाड़, DVR भी ले गए चोर

पहली चोरी के बाद सुरक्षा के लिए घर में CCTV कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इस बार चोरों ने कैमरों से छेड़छाड़ कर DVR भी अपने साथ ले गए। इससे पुलिस को तकनीकी साक्ष्य जुटाने में दिक्कत आ रही है।

बताया जा रहा है कि इसी घर में जनवरी महीने में भी सेंधमारी की घटना हुई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जांच में जुटी पुलिस, डॉग स्क्वायड की मदद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

लगातार एक ही घर में हो रही चोरी और पहले मामले में कार्रवाई न होने से स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.