Media24Media.com: #TeerthYatra

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #TeerthYatra. Show all posts
Showing posts with label #TeerthYatra. Show all posts

तीर्थों की गरिमा बनाए रखें, पिकनिक स्पॉट न बनाएं: देवकीनंदन ठाकुर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं से तीर्थ स्थलों की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग तीर्थों को घूमने-फिरने या पिकनिक स्पॉट की तरह देखने लगे हैं, जबकि तीर्थ आत्मशुद्धि, आस्था और साधना के केंद्र हैं।


कथा के दौरान उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है। धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तीर्थों की मर्यादा भंग होती है, तो उनकी दिव्यता और आध्यात्मिक महत्व धीरे-धीरे कम होने लगता है।

देवकीनंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि तीर्थ यात्रा के दौरान ऐसा कोई आचरण न करें जिससे धार्मिक स्थलों की गरिमा प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धा, स्वच्छता और सदाचार के साथ की गई तीर्थ यात्रा ही वास्तविक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।

इस बीच आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर से आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण किया।


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसी आध्यात्मिक अनुभूतियां मन को शांति प्रदान करती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.