Media24Media.com: #SudhanshuTrivedi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SudhanshuTrivedi. Show all posts
Showing posts with label #SudhanshuTrivedi. Show all posts

छत्तीसगढ़ में BJP का सियासी शक्ति प्रदर्शन! आज नड्डा, शिवराज और सुधांशु त्रिवेदी का दौरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज शुक्रवार को भाजपा की गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रमुख राष्ट्रीय नेता एक ही दिन प्रदेश के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इन नेताओं के प्रवास को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की गई हैं।


जेपी नड्डा दुर्ग में करेंगे जनसभा और पदयात्रा में शिरकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दुर्ग में वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे आयोजित भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

दोपहर 2:30 बजे सुधांशु त्रिवेदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी दोपहर 2:30 बजे रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से रूबरू होंगे। इस दौरान वे एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित 'वोट चोर-गद्दी छोड़' महारैली और देश-प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रख सकते हैं।

शिवराज सिंह चौहान के दौरे पर भी रहेगी नजर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के इन तीनों राष्ट्रीय नेताओं के अलग-अलग कार्यक्रमों को प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

मध्यप्रदेश में भी 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान

इसी अभियान के तहत मध्यप्रदेश में भी भाजपा की ओर से इंदौर, जबलपुर और भोपाल में बड़ी रैलियां आयोजित करने की तैयारी है। इन कार्यक्रमों में करीब एक लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य बताया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी अभियान के तहत रैलियां निकाली जाएंगी।

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान और तीन प्रमुख स्थानों पर बड़ी रैलियों के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.