Media24Media.com: #StateTableau

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #StateTableau. Show all posts
Showing posts with label #StateTableau. Show all posts

एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन, बस्तर की विकास यात्रा और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर- राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियाँ भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपरा और एकता के भाव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। झांकी में राज्य की ‘एकता में विविधता’ की अद्भुत परंपरा को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस वर्ष की झांकी बस्तर की बदलती पहचान और विकास यात्रा पर केंद्रित होगी। इसमें बस्तर की जनजातीय अस्मिता, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा, ढोकरा धातु कला, आदिवासी चित्रकला और आधुनिक विकास के समन्वय को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी का मुख्य संदेश होगा कि बस्तर अब संघर्ष से विकास की ओर, भय से विश्वास की ओर बढ़ रहा है।

राज्य सरकार की पुनर्वास और विकासोन्मुख नीतियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थायी परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया है। झांकी न केवल बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को प्रदर्शित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, एकता और लोकगौरव की झलक भी पेश करेगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस के भव्य परेड में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री स्वयं उपस्थित रहेंगे और चयनित राज्यों की झांकियों का अवलोकन करेंगे। यह आयोजन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाने का उद्देश्य रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी प्रधानमंत्री के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” संकल्प को सशक्त करेगी और देश के सामने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.